भोजपुर एनकाउंटर मामला: सुप्रीम कोर्ट का भरत तिवारी मुठभेड़ याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की सीबीआई (CBI) जांच और पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को रजिस्ट्री के समक्ष जाने का निर्देश दिया है.
भोजपुर का भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; सीजेआई को भेजा गया लेटर पिटीशन, न्यायिक जांच के आदेश
बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में लेटर पिटीशन दायर कर स्वतंत्र जांच की मांग की गई है. वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की देखरेख में निष्पक्ष न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं.
YSR कांग्रेस का फेसबुक पेज ब्लॉक; आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने केंद्र और मेटा को जारी किया नोटिस
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने वाईएसआर कांग्रेस की उस याचिका पर केंद्र सरकार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और मेटा (फेसबुक) को नोटिस जारी किया है, जिसमें पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज को भारत में ब्लॉक किए जाने को चुनौती दी गई है.
फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत; सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एग्रीमेंट में मध्यस्थता की शर्त होने पर भी कंज्यूमर कोर्ट जा सकते हैं ग्राहक
सुप्रीम कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी समझौते में आर्बिट्रेशन क्लॉज होने मात्र से उपभोक्ता मंच का अधिकार क्षेत्र खत्म नही हो जाता है.
42 साल बाद हत्या के आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया बरी, निचली अदालत की उम्रकैद की सजा रद्द
दिल्ली हाई कोर्ट ने 1983 के एक हत्याकांड के मामले में आरोपी मुकेश कुमार को 42 साल बाद बरी कर दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला?
अदालतों में AI के इस्तेमाल पर ड्राफ्ट नियम 2026: सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव देने की तारीख 15 जुलाई तक बढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय अदालतों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से जुड़े ड्राफ्ट नियम 2026 पर जनता और वकीलों से सुझाव लेने की समय-सीमा 15 जुलाई तक बढ़ा दी है. विशेषज्ञों ने इसके इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सुरक्षा को लेकर सतर्क किया है.
TASMAC मनी लॉन्ड्रिंग केस: कारोबारी राजेश कुमार की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के TASMAC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिजनेसमैन पीआर राजेश कुमार के अड्यार स्थित आवास पर की गई ईडी (ED) की छापेमारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है.
West Bengal Voter List: 75 साल के बुजुर्ग वकील का नाम वोटर लिस्ट से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रिब्यूनल को दिया 2 महीने का अल्टीमेटम
SUPREME COURT ORDER: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल को बंगाल मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ 75 वर्षीय वकील की याचिका पर 2 महीने में फैसला देने का निर्देश दिया.
लंदन में जजों के बैडमिंटन खेलने की खबर ‘फर्जी’, दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
दिल्ली हाई कोर्ट ने लंदन में भारतीय जजों और वकीलों के बैडमिंटन टूर्नामेंट खेलने की 'फर्जी खबर' के खिलाफ बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने और आईटी मंत्रालय को जांच के निर्देश दिए हैं.
लोन सेटलमेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र, RBI और SFIO को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने जेकेएम इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के 1537 करोड़ रुपये के लोन को एआरसी के जरिए महज 73.50 करोड़ में सेटल करने के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, आरबीआई और एसएफआईओ को नोटिस जारी कर जांच पर जवाब मांगा है.





