Bharat Express DD Free Dish

लीगल

रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के पूर्व एमडी सतीश सेठ को मनी लॉन्ड्रिंग के कथित मामले में ईडी ने रिमांड पर लिया है.

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड से कथित साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मंजीत सिंह और आंग कामी लामा को 22 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोपों का सामना कर रहे आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार बहल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.

राउज एवेन्यू कोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के पूर्व निदेशक पुनीत नरेंद्र गर्ग के खिलाफ कथित 40,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है.

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे और धनंजय लोखंडे से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की सीबीआई को अनुमति दे दी है. साथ ही सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर संशोधित अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक और केरल हाई कोर्ट की कार्यवाहियों पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी सदन का सदस्य रहे बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के मामले में बिहार सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

अयोध्या राम मंदिर में 7 करोड़ रुपये के कथित चंदा घोटाले का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जहां वकील अनूप अवस्थी ने सीजेआई सूर्यकांत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है. दूसरी तरफ, यूपी सरकार द्वारा गठित 3 सदस्यीय SIT आज अयोध्या पहुंचकर जांच शुरू करेगी, जिसे 15 दिन में फाइनल रिपोर्ट देनी है.

दिल्ली हाई कोर्ट कॉलेजियम ने जजों की नियुक्ति प्रक्रिया के बीच एक दुर्लभ बदलाव करते हुए वकील प्राची मिश्रा का नाम वापस ले लिया है, जबकि असीम चावला और गीतांजलि मालवीय ओझा के नाम नई सूची में जोड़े हैं। इन नामों की फिलहाल आईबी (IB) जांच चल रही है.

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप लालेर ने गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान की जमानत याचिका खारिज कर दी है.