Bharat Express DD Free Dish

लीगल

पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन पोलो एसोसिएशन को राहत देने से इनकार करते हुए बेदखली आदेश पर रोक लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड को अपने कब्जे में ले लिया.

कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गौतम बी. दोषी को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फेमा की धारा 15 के तहत दर्शन किरीटभाई शाह से जुड़े मामले में समझौता आदेश जारी कर दिया है. यह मामला ₹24,000 के लेनदेन में FCTRS फॉर्म देरी से दाखिल करने से जुड़ा था.

Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा 2020 मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की नई जमानत याचिका पर कड़कड़डूमा कोर्ट 4 जुलाई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जबकि दोनों आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए राहत की मांग की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के पूर्व डायरेक्टरों सतीश सेठ और गौतम बी. दोषी को गिरफ्तार किया है. सीबीआई द्वारा एसबीआई के साथ 114.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई हुई है.

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने कामरहाटी से टीएमसी विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के 7 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी को शक है कि मदन मित्रा का संबंध करीब 125 अवैध नियुक्तियों से है, जहां बिचौलियों के जरिए कैश और गोल्ड में रिश्वत ली गई थी.

आईएएस रोहिणी सिंदूरी और आईपीएस डी रूपा विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए भेजा. पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ दोनों उत्कृष्ट अधिकारियों में सुलह कराएंगे.

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा परिणाम रोकने पर सुप्रीम कोर्ट 22 जून को सुनवाई करेगा. केंद्र ने कहा- 22 जून तक कमियां दूर कर लेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की याचिका को खारिज कर दिया है. मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज 2016 के मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाहों को बुलाने की अनुमति मांगी थी.