Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वित्त मंत्रालय ने हाई कोर्ट को बताया कि 50 रुपए के सिक्के लाने का फिलहाल कोई इरादा नही

दिल्ली हाई कोर्ट में 50 रुपये के सिक्के जारी करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार ने कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है. वित्त मंत्रालय ने हलफनामा दायर कर बताया कि जनता सिक्कों की तुलना में नोटों को अधिक पसंद करती है.

delhi high court
Edited by Akansha

दिल्ली हाई कोर्ट में पचास रुपये की सिक्का जारी करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सरकार ने कहा कि 50 रुपये के सिक्के जारी करने का कोई इरादा नही है. मामले की सुनवाई के दौरान वित्त मंत्रालय ने हलफनामा दायर कर यह जानकारी कोर्ट को दी है.  उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा साल 2022 में कराए गए.

सिक्कों के वजन और आकार से असुविधा

एक सर्वे में यह सामने आया कि आम जनता 10 और 20 के लिए सिक्कों के बजाए नोटों को अधिक पसंद करती है. दायर जनहित याचिका में दृष्टिबाधित (नेत्रहीन) लोगों के लिए 50 रुपए के सिक्के जारी करने की मांग की गई थी. फिलहाल बाजार में 1, 2, 5, 10 और 20 रुपए का सिक्के चलते है, लेकिन 50 रुपए का सिक्का नहीं है. वित्त मंत्रालय ने कोर्ट को यह भी बताया कि सर्वे में शामिल लोगों ने सिक्कों के वजन और आकार से जुड़ी परेशानियां भी साझा की थी.

सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि किसी खास मूल्य के सिक्के को जारी करने के लिए कई कारकों का ध्यान रखना पड़ता है. इनमें यह देखा जाता है कि जनता सिक्के स्वीकार करने को तैयार है या नही और रोज के लेनदेन में इसका कितना इस्तेमाल होगा. वित्त मंत्रालय ने कोर्ट को यह भी बताया कि नए नोटों में हर मूल्य का नोट अलग आकार का होता है, जिससे दृष्टिबाधित (जिन्हें कम दिखता है) लोग उन्हें स्पर्श से पहचान सकते है.

वित्त मंत्रालय ने कोर्ट को यह भी भरोसा दिलाया कि जैसे-जैसे पुरानी सीरीज के नोट चलन से बाहर होंगे, नई सीरीज के नोटों की पहचान में आसानी होगी. दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने करेंसी डिजाइन में मौजूद खामियों पर अध्ययन किया है, जिसमें पाया गया है कि 50 रुपये का नोट अन्य नोटों से स्पष्ट रूप से अलग नहीं होता.



भारत एक्सप्रेस




इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital