Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Seelampur Murder Case: लेडी डॉन जिकरा खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, साहिल पुलिस रिमांड पर

Seelampur Murder Case: सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या मामले में मुख्य आरोपी जिकरा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है.

Seelampur Murder

Seelampur Murder Case: सीलमपुर में 17 साल के लड़के कुणाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार 25 साल की महिला जिकरा खान को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वही इस मामले में गिरफ्तार साहिल को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. साहिल की कुणाल से रंजिश थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपनी चचेरी बहन लेडी डॉन जिकरा और दो नाबालिगों के साथ हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें पांच आरोपियों को मुख्य आरोपी को भगाने और पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास अनमोल नोहारिया की कोर्ट मामले में सुनवाई कर रही है. पुलिस के अनुसार दोनों भाई बहन मिलकर गैंग चलाते हैं. गैंग में 15 से ज्यादा लड़के है. हालही में पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद किया था. साथ ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

हाल ही में वह जेल से छुटी थी. 18 अप्रैल शाम को करीब 6 बजे पीड़ित कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. उसे उसके घर से चंद मीटर दूर मार डाला गया था. पुलिस ने बताया कि कुणाल की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी. कुणाल के एक साथी और एक संदिग्ध के बीच पहले कहासुनी हुई थी. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान जिकरा ने हत्या में शामिल होने की बात को कबूल कर लिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की.साजिश लेडी डॉन कही जाने वाली जिकरा ने रची थी. जानकारी के मुताबिक वह अपने भाई पर हुए हमले की बदला लेना चाहती थी. मृतक के परिजनों ने खुद को लेडी डॉन कहने वाली जिकरा नामक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

जबकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो ही आरोपी दिखाई दे रहें है. जिनमें कोई महिला नही है. मृतक के परिजनों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होते तो अब तक हत्यारे एनकाउंटर में मारे जा चुके होते.

ये भी पढ़ें: Delhi Riots Case: कपिल मिश्रा को राहत बरकरार, राऊज एवेन्यू कोर्ट 5 मई को करेगी अगली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital