Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गिरफ्तार होते ही पहला सवाल क्या पूछना है? सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया वो मंत्र जिससे बच जाएगी जमानत

Supreme Court Arrest Rules: क्या पुलिस आपको बिना कुछ लिखे गिरफ्तार कर सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने अब इस खेल के नियम ही बदल दिए हैं. जानिए कैसे एक लिखित पर्ची आपकी रिहाई की चाबी बन सकती है?

Arrest rules made even stricter.

गिरफ्तारी के नियम और सख्त

Supreme Court Arrest Rules: गिरफ्तारी पुलिस की सबसे बड़ी कानूनी कार्रवाई मानी जाती है. आम लोग जानते हैं कि पुलिस किसी को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि पुलिस को भी इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है. अब सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया को और स्पष्ट करते हुए पुलिस के लिए नए निर्देश जारी किए हैं.

गिरफ्तारी के कारण लिखित में बताना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब पुलिस को आरोपी को यह बताना अनिवार्य होगा कि उसे किस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है. सिर्फ मौखिक जानकारी देना पर्याप्त नहीं होगा. गिरफ्तारी के कारण लिखित रूप में और ऐसी भाषा में दिए जाने चाहिए जिसे आरोपी समझ सके. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो गिरफ्तारी अवैध मानी जाएगी.

दोबारा गिरफ्तारी पर लगी रोक

कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि अगर पहली गिरफ्तारी अवैध घोषित हो जाती है तो पुलिस सीधे आरोपी को दोबारा गिरफ्तार नहीं कर सकती. इसके लिए पहले संबंधित मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी. मजिस्ट्रेट यह देखेंगे कि पहली बार गिरफ्तारी के कारण क्यों नहीं बताए गए थे और क्या दोबारा गिरफ्तारी वास्तव में जरूरी है.

अवैध गिरफ्तारी हुई तो होगी विभागीय जांच

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर किसी पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी के समय लिखित कारण नहीं दिए और इसी वजह से गिरफ्तारी अवैध हुई तो उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करनी होगी. जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी और उसके सर्विस रिकॉर्ड में भी एंट्री की जाएगी.

जांच किसी और अधिकारी को सौंपी जाएगी

अगर आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करना पड़ता है तो आगे की जांच उसी अधिकारी को नहीं दी जाएगी जिसने पहली बार गलती की थी. वरिष्ठ अधिकारी को यह जिम्मेदारी किसी दूसरे पुलिस अधिकारी को देनी होगी.

संविधान का अनुच्छेद 22(1)

यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 22(1) से जुड़ा है, जिसमें कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी दी जानी चाहिए. पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने इस अधिकार पर जोर दिया था, लेकिन अब इसे लिखित रूप में देना अनिवार्य कर दिया गया है.

पुराने फैसलों से नया बदलाव

2024 में पंकज बंसल और प्रबीर पुरकायस्था मामलों में कोर्ट ने गिरफ्तारी के कारण बताने की जरूरत पर जोर दिया था. 2025 में मिहिर राजेश शाह केस में लिखित जानकारी देने की आवश्यकता को और स्पष्ट किया गया. अब नए आदेश में यह जोड़ा गया है कि अगर गिरफ्तारी अवैध हो जाती है तो दोबारा गिरफ्तारी से पहले मजिस्ट्रेट की अनुमति जरूरी होगी.

BNSS की धारा 47 क्या कहती है?

BNSS की धारा 47 भी यही कहती है कि गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी के आधार और जमानत के अधिकार की जानकारी दी जानी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने अब यह साफ कर दिया है कि सिर्फ पढ़कर सुनाना काफी नहीं है बल्कि लिखित रूप में देना अनिवार्य है.

आरोपी के अधिकारों की सुरक्षा

इस नए आदेश का मकसद यह है कि आरोपी को पता हो कि उसके खिलाफ क्या आरोप हैं और किस आधार पर गिरफ्तारी हुई है. इससे वह अपने वकील से सलाह ले सके और कानून के तहत उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल कर सके.

दोबारा गिरफ्तारी की प्रक्रिया क्या है?

अब पुलिस अगर किसी आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करना चाहती है तो उसे –

  • गिरफ्तारी के कारण लिखित में देने होंगे.
  • पहली बार कारण न देने की वजह बतानी होगी.
  • वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति लेनी होगी.
  • मजिस्ट्रेट के सामने आवेदन करना होगा.
  • मजिस्ट्रेट को संतुष्ट करना होगा कि गिरफ्तारी जरूरी है.
  • आगे की जांच किसी दूसरे अधिकारी को सौंपी जाएगी.

ये भी पढ़ें-कैश कांड में घिरे पूर्व जज यशवंत वर्मा को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की सीबीआई जांच की मांग

पुलिस की जिम्मेदारी और पारदर्शिता

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला पुलिस की जिम्मेदारी तय करता है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाता है. इससे न केवल आरोपी के अधिकारों की रक्षा होगी बल्कि पुलिस अधिकारियों को भी अपनी कार्रवाई में सावधानी बरतनी होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital