Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तिहाड़ जेल ने क्रिश्चियन मिशेल द्वारा लगाए गए बदसलूकी के आरोपों को बताया बेबुनियाद

Agusta Westland Case: तिहाड़ जेल ने क्रिश्चियन मिशेल के आरोपों को खारिज किया. जेल प्रशासन ने कोर्ट में कहा कि मिशेल को कभी खूंखार अपराधियों के साथ नहीं रखा गया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

तिहाड़ जेल प्रशासन ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. मिशेल ने दावा किया था कि उसे जेल में खूंखार अपराधियों के साथ रखा जा रहा है.

जेल प्रशासन की अदालत में सफाई

प्रशासन ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में बताया कि मिशेल को कभी भी किसी अन्य कैदी, खासकर शाहनवाज जैसे अपराधी के साथ एक कोठरी में नहीं रखा गया. जेल में कैदियों को सुरक्षा के आकलन और स्थान की उपलब्धता के आधार पर रखा जाता है.

अदालत ने जांच रिपोर्ट की प्रति मांगी

विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जांच रिपोर्ट की प्रति मिशेल के वकील को उपलब्ध कराएं. इस मामले की अगली सुनवाई अब 22 मई को होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital