Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ये दोनों चीजें एक साथ मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एनर्जी का पावरहाउस हैं दोनों चीजें, जानिए कैसे खाएं

Makhana And Peanuts : भुने हुए मखाने और मूंगफली का स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है. घर का बच्‍चा हो या कोई बड़ा सदस्‍य इस हेल्दी स्नैक्स को सभी पसंद करते हैं. बता दें कि इसे खाने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं.

Makhana And Peanuts

Makhana And Peanuts : भुने हुए मखाने और मूंगफली का स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है. घर का बच्‍चा हो या कोई बड़ा सदस्‍य इस हेल्दी स्नैक्स को सभी पसंद करते हैं. बता दें कि इसे खाने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं. इसके साथ ही इसे व्रत में एनर्जी के लिए भी खाना चाहिए. डॉ. के अनुसार अगर आप वजन घटाने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए मूंगफली मखाना साथ में खाना फायदेमंद होता है. जानिए मूंगफली मखाना साथ खाने से क्या फायदे मिलते हैं.

मूंगफली मखाना साथ खाने के फायदे

हेल्दी स्कैन-

जो लोग वजन घटाना चाहते हैं और ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं उनके लिए मूंगफली और मखाना साथ में खाना अच्छा विकल्प है. बता दें कि ये दोनों चीजें लो कैलोरी होती है क्‍योंकि ये शरीर के लिए फायदे होते है.

हार्ट-

बता दें कि दोनों को साथ खाने से दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. इसके साथ ही मूंगफली में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है. यह शरीर के लिए फायदे होने के साथ मखाना खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है.

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे महंगा नमक, जो बनाता है खाना और स्वास्थ्य दोनों को बेहतर, जानें क्या है इसकी खासियत

डायबिटीज-

इसके साथ ही मखाना शुगर के मरीज के लिए फायदेमंद होता है. बता दें कि मखाना सेहत के लिए काफी अच्‍छा होता है ये भरपूर फाइबर होता है जिससे ब्लड शुगर कम रहता है. डॉ. के अनुसार डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में मखाने के साथ मूंगफली भी खा सकते हैं.

त्वचा और बालों के लिए-

जो लोग मूंगफली और मखाना खाते हैं. इसके साथ ही त्वचा और बाल भी हेल्दी रहते हैं. बता दें कि मूंगफली में विटामिन ई होता है. इसके साथ ही मखाना भी पोषत तत्वों का भंडार होता है. ये दोनों चीजें ओवरऑल हेल्थ में सुधार लाती हैं.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest