Bharat Express DD Free Dish

Eid-ul-Adha 2026 Mehndi Designs: बकरीद पर हाथों की बढ़ेगी रौनक, बेहद पसंद आएंगे ये 5 ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिजाइन्स

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के खास त्योहार पर अगर आप भी अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 सबसे बेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन्स.

Eid-ul-Adha 2026, Bakrid, Mehndi Designs

Eid-ul-Adha 2026 Mehndi Designs: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पाक त्योहार बस आने ही वाला है. त्योहार की खुशियों के बीच महिलाओं और लड़कियों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं. नए कपड़ों और ज्वेलरी के साथ-साथ ईद की रौनक हाथों में रची गहरी और खूबसूरत मेहंदी के बिना अधूरी मानी जाती है. अगर आप भी इस बकरीद अपने हाथों पर कुछ नया, ट्रेंडी और बेहद खूबसूरत ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 सबसे बेस्ट और आसान मेहंदी डिज़ाइन्स, जिन्हें देखकर हर कोई आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा.

अगर आप इस बकरीद अपने हाथों के पीछे (बैक हैंड) कुछ क्लासिक और भरा हुआ लुक चाहती हैं, तो जाल पैटर्न सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इस डिज़ाइन में बारीकी से खूबसूरत जाल बनाया जाता है, जबकि उंगलियों पर भरा हुआ और हैवी पैटर्न दिया जाता है. अपने नाखूनों को खाली छोड़कर उस पर गाढ़े रंग की नेलपेंट लगाएं, जिससे मेहंदी का लुक और भी ज्यादा खिलकर सामने आएगा.

ईद के त्योहार पर चांद, सितारे और पारंपरिक लैंप (लालटेन) वाले मेहंदी डिज़ाइन्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं. हथेली के बीचों-बीच खूबसूरत चांद और सितारों का यह पैटर्न त्योहार के मिजाज से बिल्कुल मैच करता है. इस लुक को पूरा करने के लिए उंगलियों पर हल्का जाल या बारीक पत्तियां बनाई जा सकती हैं, जो इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाती हैं.

जिन लड़कियों को हैवी या बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं होती, उनके लिए यह बारीक बेल डिज़ाइन एकदम परफेक्ट है. इसमें पूरे बैक हैंड पर छोटे-छोटे फूलों और नाजुक पत्तियों की एक घुमावदार बेल बनाई जाती है, जो कलाई से शुरू होकर उंगलियों तक जाती है. यह डिज़ाइन हाथों को बहुत ही सोबर और एलिगेंट लुक देता है.

अगर आपके पास वक्त कम है, तो आप इस बोल्ड फ्लॉवर डिज़ाइन को चुन सकती हैं. इसमें बड़े फूलों को डार्क आउटलाइन के साथ हाईलाइट किया जाता है और आसपास छोटी पत्तियों से शेडिंग की जाती है. यह डिज़ाइन दिखने में जितना मिनिमल (कम) है, रचने के बाद हाथों को उतना ही भरा हुआ और मॉडर्न लुक देता है. खास बात यह है कि इसे आप हाथ के आगे और पीछे दोनों तरफ आसानी से लगा सकती हैं.

फ्यूजन लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह डिज़ाइन इस समय काफी पॉपुलर है. इसमें हथेली या बैक हैंड पर तीन बड़े और खूबसूरत फूल एक कतार में बनाए जाते हैं और उनके चारों तरफ खूबसूरत पत्तियां दी जाती हैं. इस डिज़ाइन का असली आकर्षण इसकी उंगलियां हैं, जहां जाल का एकदम भरा हुआ पैटर्न दिया जाता है. त्योहार के दिन यह हैवी और लाइट का कॉम्बिनेशन बेहद प्यारा लगता है.

ये भी पढ़ें- घर पर बनाएं ये पांच देसी ड्रिंक, गर्मी को करें बाय- बाय

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read