Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हद से ज्यादा शराब महिलाओं के दिल को कर सकती है बीमार, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एक नई स्टडी में ये दावा किया गया है कि पुरुषो की तुलना में शराब महिलाओं को ज्यादा बीमार कर रहा है. आंकड़ों से पता चलता है कि उन्हें हार्ट डिजीज का खतरा काफी बढ़ सकता है. 

Heart Disease and Stroke

शराब के कारण महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा

रोजाना शराब पीना कई बीमारियों की जड़ है. अगर आप कभी-कभार थोड़ी-बहुत शराब पीते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है. सीमित मात्रा में शराब का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है. लेकिन, ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो रोजाना शराब पीते हैं और कुछ लोग तो बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते हैं. एक नई स्टडी में ये दावा किया गया है कि पुरुषो की तुलना में शराब महिलाओं को ज्यादा बीमार कर रहा है. आंकड़ों से पता चलता है कि उन्हें हार्ट डिजीज का खतरा काफी बढ़ सकता है.

बहुत अधिक शराब पीने से रक्त में वसा का स्तर बढ़ सकता है, जिसे ट्राइग्लिसराइड्स कहा जाता है. उच्च एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल या कम एचडीएल  कोलेस्ट्रॉल (HDL Cholesterol) के साथ संयुक्त उच्च ट्राइग्लिसराइड स्तर आर्टरी की दीवारों में फैटी बिल्डअप से जुड़ा हुआ है. जिससे, दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. आइए, हम जानते हैं कि अधिक शराब पीने से किस तरह खतरा हो सकती हैं. क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

रिसर्च में बड़ा खुलासा

शराब के सेवन और कोरोनरी हार्ट डिसीज के बीच संबंधों का पता करना था, इसलिए यह स्टडी की गई थी. नॉर्थ कैलिफोर्निया में कैंसर परमानेंट हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशन में, रिसर्चर्स ने 18 से 65 वर्ष की आयु के 4.32 लाख से अधिक लोगों के डेटा का उपयोग किया और उसका विश्लेषण किया. मीडिया रिपोर्केट्स  अनुसार, उन व्यक्तियों में लगभग 2.43 लाख पुरुष और 1.89 लाख महिलाएं थीं और उनकी औसत उम्र 44 वर्ष थी.

रिसर्च में 2014 और 2015 के दौरान उनकी जांच की गई. वे लोग कम, मध्यम या अधिक मात्रा में ड्रिंक करते थे. इसके बाद फिर 4 साल बाद उनका डाटा कलेक्ट किया गया. रिसर्च में शराब का कम सेवन स्तर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए प्रति सप्ताह 1-2 ड्रिंक माना गया है. अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के अनुसार, पुरुषों के लिए हर हफ्ते 3-14 ड्रिंक और महिलाओं में 3-7 ड्रिंक मीडियम ड्रिंकिंग माना गया. वहीं पुरुषों के लिए हफ्ते में 15 या अधिक ड्रिंक और महिलाओं के लिए 8 या अधिक ड्रिंक को अत्यधिक ड्रिंकिंग की कैटेगरी में रखा गया.

जानें महिलाओं के लिए ड्रिंक की सुरक्षित लिमिट

चार साल के समय बाद जब जांच की गई तो रिसर्चर्स ने पाया कि स्टडी में शामिल 3108 लोगों का कोरोनरी हार्ट डिसीज का इलाज किया गया था जो शराब के अधिक सेवन से बढ़ गया था. जिन महिलाओं ने हर हफ्ते 8 या उससे अधिक ड्रिंक की थी, उन लोगों में कम शराब पीने वाली महिलाओं की तुलना में हार्ट डिसीज का खतरा 33 से 51 प्रतिशत से अधिक था. वहीं जब अत्यधिक शराब पीने वाली महिलाओं पर स्टडी की गई तो पाया गया कि अत्यधिक मात्रा में ड्रिंक करने वाली महिलाओं में मीडियम मात्रा में ड्रिंक करने वाली महिलाओं की अपेक्षा हार्ट डिसीज का खतरा दो तिहाई अधिक था.

डॉक्टर्स का कहना है कि, ‘ये रिजल्ट शॉकिंग हैं और मैंने ये एक्सपेक्ट नहीं किया था कि कम उम्र वाली महिलाओं में भी ड्रिंक के कारण हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ेगा क्योंकि अक्सर यह अधिक उम्र की महिलाओं में देखा गया है.’

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital