Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

High Protein: ज्यादा प्रोटीन सेहत के लिए है खतरनाक, हो सकती है ये हेल्थ प्रॉब्लम्स

प्रोटीन की ज्यादा मात्रा शरीर में हड्डियों की सेहत पर बुरा असर डालती है जिससे हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है.

बीमारियों से निजात पाने और हेल्दी रहने के लिए हमेशा प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है क्योंकि हाई प्रोटीन डाइट काफी पॉपुलर है और हो भी क्यूं न प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. शरीर के लिए प्रोटीन सबसे जरुरी माना जाता है लेकिन जरुरत से ज्यादा प्रोटीन भी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है. हालांकि कई लोग अपनी बॉडी बनाने के चक्कर में हाइ प्रोटीन डाइट ले लेते हैं लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती है कि इसका खामियाजा सेहत गंवाकर भुगतना पड़ सकता है.

प्रोटीन के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान

हाई प्रोटीन डाइट वजन घटाने में सहायता करती है इसीलिए अधिकतर लोग वेट लॉस के लिए प्रोटीन का सेवन करते हैं, लेकिन ऐसा केवल कुछ समय तक के लिए ही संभव है. प्रोटीन की मात्रा बढ़ने से कैलोरी बढ़ती है जिससे वजन कम होने के बजाए और बढ़ सकता है.

कब्ज की समस्या

ज्यादा प्रोटीन के सेवन से पाचन की समस्या भी आ सकती है. इसको पचा पाना बहुत मुश्किल होता है और आप कब्ज से परेशान हो सकते हैं. आपको ब्लोटिंग से भी दो-चार होना पड़ सकता है

ये भी पढ़े:Lenskart को मिली बड़ी सफलता, हासिल की $100 मिलियन डॉलर की फंडिंग

हड्डियों का कमजोर होना

प्रोटीन की ज्यादा मात्रा शरीर में हड्डियों की सेहत पर बुरा असर डालती है जिससे हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है और जोड़ों से जुड़ी शिकायतें बढ़ सकती हैं.

थकान

ज्यादा प्रोटीन लेने से आप हर समय थका हुआ महसूस करते हैं. क्योंकि ये आपकी किडनी, लीवर और बोंस पर जरुरत से ज्यादा स्ट्रेस डालता है ताकि वह और ज्यादा वर्क कर सके. ऐसे में आप पर थकान हावी रहती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital