Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दांतों पर जमा पीलापन दूर करने के लिए सेंधा नमक में ये तीन चीज मिलाकर लगाएं, तुरंत दिखेगा असर!

आजकल दांतों को सफेद करने के लिए लोग डेंटिस्ट के पास हजारों रुपये खर्च करते हैं. अगर आप अपना खर्च बचाना चाहते हैं, तो पीले दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं.

How to get rid of yellow teeth

How to get rid of yellow teeth

How to get rid of yellow teeth: शरीर के बाकी अंगों की तरह ही दांतों का साफ और चमकदार होना बहुत जरूरी होता है. लेकिन कई लोग आजकल पीले दांतों की समस्या से परेशान रहते हैं. वहीं इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से न सिर्फ आपके दांत कमजोर होने लगते हैं बल्कि कई तरह की समस्याएं आती हैं. आजकल लोग दांतों को सफेद करने के लिए लोग डेंटिस्ट के पास हजारों रुपये खर्च करते हैं. अगर आप अपना खर्च बचाना चाहते हैं, तो आप पीले दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं.

ये है नुस्खा

इस नुस्खे को यूज करने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत होगी जो आपको घर में ही मिल जाएंगी. आपको रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
नीम की सूखी पत्तियां ( पिसी हुई)
1 चम्मच दालचीनी पाउडर
चम्मच मुलेठी पाउडर
1 चम्मच सेंधा नमक
2 चम्मच लॉन्ग पाउडर

टीथ व्हाइटनिंग पाउडर बनाने के लिए इन सभी चीजों को अच्छे से मिला कर एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लीजिए. अब आप हर दिन टूथ ब्रश की मदद से सुबह में इस पाउडर से दांतों को साफ करें जैसे टूथ पेस्ट से करते हैं. फिर साफ पानी से मुंह को साफ कर लीजिए. बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसका इस्तेमाल सुबह और रात को सोते समय कर सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital