Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आखिर क्या है किडनी में ट्यूमर? तेजी से बढ़ रहे मामले, ऐसे करें बचाव?

Kidney Tumor: खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों को किडनी से जुड़े रोगों का सामना करना पड़ रहा है. जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को किडनी निकलवाने की सलाह दी,

Kidney Tumor

Kidney Tumor

Kidney Tumor: खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों को किडनी से जुड़े रोगों का सामना करना पड़ रहा है. किडनी में पथरी होना बेहद आम है. लेकिन कुछ लोगों को किडनी सिस्ट और किडनी ट्यूमर जैसे गंभीर रोगों से भी जूझना पड़ता है. दरअसल, हाल ही में गुरुग्राम के एक अस्पताल में 40 साल के एक मरीज की किडनी में 40×40 मिमी का ट्यूमर पाया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को किडनी निकलवाने की सलाह दी, क्योंकि ट्यूमर किडनी के आधे से ज्यादा हिस्से में फैल चुका था. आइए जानते हैं इस बीमारी के बारें में सबकुछ…

किडनी ट्यूमर क्या है?

जब किडनी में ट्यूमर बनते हैं, तो इसे किडनी ट्यूमर कहा जाता है.  ये ट्यूमर कैंसर बन सकते हैं.  किडनी में ट्यूमर होने के कई कारण हो सकते हैं. किडनी ट्यूमर के लक्षण नजर आने पर इलाज बहुत जरूरी होता है. नजरअंदाज करने पर किडनी पूरी तरह से खराब हो सकती है.

किडनी ट्यूमर के लक्षण

  • पेशाब में खून निकलना
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना
  • भूख न लगना
  • वजन कम होना
  • बुखार या कमजोरी महसूस होना
  • कूल्हों के बीच में दर्द होना
  • पसलियों में दर्द होना
  • एनीमिया या खून की कमी

किडनी ट्यूमर के कारण

अगर कोई व्यक्ति ज्यादा शराब का सेवन करता है, तो किडनी प्रभावित हो सकती है. मोटापा या पारिवारिक इतिहास के कारण भी किडनी ट्यूमर हो सकता है. अगर आपको भी किडनी सिस्ट या किडनी ट्यूमर के लक्षण दिखे तो इन्हें नजरअंदाज न करें. इस स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital