Urdu Conclave 2026

हर घंटे 2 मिनट का ‘माइक्रो ब्रेक’ दूर करेगा गंभीर बीमारियां, डेस्क जॉब वालों के लिए डॉक्टरों की खास सलाह

Desk Job Micro Break Health Benefits: लगातार डेस्क पर बैठकर काम करने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए डॉक्टरों ने ‘माइक्रो ब्रेक’ लेने की सलाह दी है.
हर 60 मिनट में सिर्फ 2 मिनट का ब्रेक लेने से आंखों के तनाव, कमर दर्द, स्ट्रेस से राहत मिलती है और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है.

Desk Job Micro Break Health Benefits

Desk Job Micro Break Health Benefits- bharat express

Desk Job Micro Break Health Benefits: आज की व्यस्त जीवनशैली में लगातार 8 से 10 घंटे डेस्क पर बैठकर काम करना आम बात हो गई है. लेकिन स्क्रीन के सामने लगातार घूरते रहना और घंटों बिना हिले-डुले बैठना आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रहा है. इसी समस्या से निपटने के लिए इन दिनों स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों द्वारा ‘माइक्रो ब्रेक’ (Micro Break) का ट्रेंड तेजी से प्रमोट किया जा रहा है. डॉक्टरों की सलाह है कि हर 60 मिनट की काम की अवधि के बाद कम से कम 2 मिनट का छोटा ब्रेक जरूर लें.

क्या है ‘माइक्रो ब्रेक’ और क्यों है यह जरूरी?

माइक्रो ब्रेक का मतलब काम के बीच में लिया जाने वाला बहुत छोटा, लेकिन बहुत लाभदायक है. यह 30 सेकंड से लेकर 2 मिनट तक का हो सकता है. इस दौरान आपको अपने काम और स्क्रीन से पूरी तरह से ध्यान हटाना होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हमारा शरीर लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने के लिए नहीं बना है. लगातार बैठने से रक्त संचार धीमा हो जाता है, जिससे मांसपेशियां stiff हो जाती हैं और ब्रेन फॉग (मानसिक थकान) की समस्या उत्पन्न होने लगती है.

आंखों, रीढ़ और दिल को मिलते हैं बड़े फायदे

हर घंटे 2 मिनट की यह छोटी सी आदत आपकी सेहत को बड़े खतरों से बचा सकती है:
आई स्ट्रेन से राहत: 20-20-20 नियम के तहत हर कुछ देर में 20 फीट दूर देखना आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है और ड्राई आइज की समस्या कम करता है.
कमर और गर्दन दर्द से बचाव: 2 मिनट खड़े होकर स्ट्रेचिंग करने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव कम होता है और ‘टेक नेक’ या स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याएं नहीं होतीं.
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन: थोड़ा सा टहलने या खड़े होने से शरीर में खून का दौरा तेज होता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर (हृदय) रोगों का खतरा घटता है.

यह भी पढ़ें: राखी पर भाई के साथ भाभी को भी दें खास तोहफा, ₹200 से ₹1,500 तक के ट्रेंडिंग हैम्पर

बढ़ती है प्रोडक्टिविटी और घटता है स्ट्रेस

अक्सर लोगों को लगता है कि बार-बार ब्रेक लेने से काम में रुकावट आएगी, लेकिन वैज्ञानिक शोध इसके विपरीत नतीजे दिखाते हैं. हर घंटे 2 मिनट का ब्रेक लेने से दिमाग की रीसेट क्षमता बढ़ती है, जिससे ध्यान केंद्रित करने (Focus) में मदद मिलती है और काम की गुणवत्ता सुधरती है. इससे तनाव के हार्मोन (कोर्टिसोल) का स्तर भी नीचे आता है.
2 मिनट के ‘माइक्रो ब्रेक’ में क्या करें?
अपनी कुर्सी से उठकर थोड़े कदम चलें.
हाथों, कंधों और गर्दन की हल्की स्ट्रेचिंग करें.
गहरी सांस लें (Deep Breathing) और एक गिलास पानी पिएं.
खिड़की से बाहर देखकर अपनी आंखों को विश्राम दें.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read