लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: स्किन और बालों के लिए एवोकाडो है फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Skin Care Tips : एवोकाडो को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह फल न केवल स्वस्थ है बल्कि कई फलों की तुलना में महंगा होता है. लेकिन इसके गुण काफी असरदार माना जाता हैं. अगर इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो यह तेल विटामिन-ए, विटामिन-बी1 और विटामिन-डी से भरपूर होता है. इस तेल में पाए जाने वाले ये पोषक तत्व कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ ही त्वचा और बालों की परेशानी को दूर करने में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे एवोकाडो आपकी त्वचा और बालों को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है.

स्किन और बालों के लिए एवोकाडो है फायदेमंद

फेस पैक

विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत है एवोकाडोस जो आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को कई तरीकों से बढ़ावा दे सकता है. इतना ही नहीं आप मैश किए हुए एवोकाडो के साथ शहद या नारियल तेल के साथ फेस पैक तैयार कर सकते हैं.

बालों के लिए एवोकाडो

एवोकाडोस आपके बालों को पोषण दे सकता है. एवोकाडो बालों के सूखेपन को कम करता हैं. घर पर एवोकाडो मास्क तैयार करने से आपको बालों की समस्याओं से लड़ने में मदद मिल सकता है. आप एक एवोकाडो को मैश कर सकते हैं और इसे लगभग 2 बड़े चम्मच नारियल तेल या जैतून के तेल के साथ मिला सकते हैं. इसे 25 मिनट तक लगा रहने दें इसके बाद शैम्पू कर लें.

ये भी पढ़ें:दुनिया भर की कंपनियों को मेरी नहीं, मेरे देश भारत की जरूरत है – आलिया भट्ट

दही का फैसपैक

आपको बता दें एवोकारडो चेहरे की डेड स्किन निकालकर आपको चेहरे के निखार को बरकरार रखता है. चेहरे पर हो रहे कील-मुंहासे के लिए एवोकाडो ऑयल बहुत कारगार साबित होता है. इसके लिए आप एवोकाडो और दही का फैसपैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते है.

नेचुरल मॉइश्चराइजर

इसके अलावा एवोकाडो को हल्दी और शहद के साथ मिक्स करके भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. एवोकाडो एक ऐसा फल है जो त्वचा के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है.

कैसे करें इस्तेमाल

त्वचा और बालों के लिए एवोकाडो तेल को एक साथ मिलाकर इसे चेहरे पर लगाए और मालिश करें. फिर चेहरे को हलके गर्म पानी से धो लें. इससे आपका चेहरा ग्लो करेगा. इतना ही नहीं रात को सोने से पहले एवोकाडो तेल की कुछ बूंदें साफ चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें. और फिर अपनी त्वचा पर पानी से धो लें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago