Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Summer Diet Tips: गर्मियों में शरीर में नहीं होने दें पानी की कमी, हाइड्रेट रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन

Summer Diet Tips: गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना. जानिए खीरा, संतरा, तरबूज और खरबूजा जैसे मौसमी फलों और सब्जियों के फायदे जो आपको गर्मी में तरोताजा और स्वस्थ बनाए रखेंगे.

Summer Diet Tips

Summer Diet Tips: गर्मी का मौसम आने के साथ ही लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इस मौसम में स्वस्थ बने रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना एक चुनौती है. हेल्थ एक्सपर्ट इस मौसम में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, फलों एवं हरी सब्जियों के सेवन की स लाह देते हैं.

गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ अधिक पसीना निकलता है और शरीर में पानी की कमी होना आम बात है. अगर इस पानी की कमी को पूरा न किया जाए तो डिहाइड्रेशन से जूझना पड़ता है. डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में कमजोरी, थकावट और चक्कर जैसी समस्याएं दिखने लगती हैं. ऐसे में हम शरीर को हाइड्रेट रखने वाले मौसमी फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे.

रिसर्च गेट की मई 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, पानी की कमी को दूर करने के लिए खीरा को रामबाण माना गया है. गर्मियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में खीरा दिखना आम बात हो जाता है. खीरे में काफी मात्रा (करीब 95 प्रतिशत) में पानी पाया जाता है. ऐसे में लोगों को इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. खीरे को सबसे ज्यादा सलाद के रूप में खाया जाता है. इसका जूस बनाकर भी पिया जा सकता है.

इन चीजों का करें सेवन

संतरा एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में उपलब्ध होता है. इसे विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होने के साथ फाइबर और पोटेशियम भी होता है. संतरे के जूस का रोजाना सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में भी मददगार साबित होता है.

तरबूज और खरबूजा गर्मियों में मिलने वाले आम फल हैं. इनमें पर्याप्त मात्रा में पानी और कई प्रकार के माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं. यह विटामिन बी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं. इन फलों के नियमित सेवन से शरीर को बहुत फायदा मिलता है.

ये भी पढ़ें: क्या Diabetes के मरीजों के लिए सेफ है गन्ने का जूस? डॉक्टर से जानें इसकी सही जवाब

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital