Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Yoga Tips: तेजी से वजन घटाने के लिए करें ये योगासन, शरीर की अतिरिक्त चर्बी होगी कम

बिना सही निर्देश के एक्सरसाइज या खुद की डाइट तय करने से अच्छा है, नेचुरल तरीके से वजन घटाएं. इस के लिए योग सबसे अच्छा उपाय है.

Yoga Tips: इस भागदौड़ और मॉर्डन लाइफस्टाइल में हर इंसान को अपने जीवन जीने के तरीकों में सुधार करने की जरूरत है. स्ट्रेस भरी जिंदगी और खाने के नाम पर जंकफूड का इस्तेमाल लोगों को बीमारियों का घर बना रहा है. जिससे मोटापा भी बढ़ रहा है. ऐसे में वजन कंट्रोल करने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं. एक्सरसाइज के अलावा डाइट करते हैं. वैसे तो वजन कम करने के लिए संतुलित आहार लेने की जरुरत होती है लेकिन जिनको जानकारी नहीं है वह अपनी पसंदीदा डिश तक को भी खाना छोड़ देते हैं. कई तरीकों से आप अधिक वजन को घटाने में लगे रहते हैं. इन सब से कभी- कभी आपके शरीर पर उल्टा असर भी हो जाता है. बिना सही निर्देश के एक्सरसाइज या खुद की डाइट तय करने से अच्छा है, नेचुरल तरीके से वजन घटाएं. इस के लिए योग सबसे अच्छा उपाय है. हर रोग का नेचुरल तरीके से इलाज योग कर सकता है. तो आइए जानते है वजन घटाने और कम समय में बैली फैट कम करने के योगासन.

कैसे करे त्रिकोणासन ?

इस योगासन को करने के लिए दोनों पैरों को फैला कर हाथों को बाहर की ओर खोलना होता है. फिर सीधे हाथों को धीरे-धीरे नीचे की तरफ सीधे पैर की तरफ करना होता है. अब कमर को नीचे की ओर झुका कर नीचे देखना होता है. इसके बाद सीधी हथेली को जमीन पर रखना होता है और उल्टे हाथों को ऊपर की ओर ले जाया जाता है. इसी तरह दूसरी तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराई जाती है. जितना हो सके इस अवस्था में गहरी सांस लेते रहना चाहिए.

कैसे करें सेतुबंधासन ?

योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं, सांसों की गति को सामान्य रखें. इसके बाद हाथों को बगल में रखे और धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़ कर हिप्स के पास ले आएं. हिप्स को जितना हो सके फर्श से ऊपर की तरफ उठाएं. हाथ जमीन पर ही रहने दें. कुछ देर के लिए सांस को रोक कर रखें. इसके बाद सांस छोड़ते हुए जमीन पर आए. पैरों को सीधा करें और आराम करें 10 से 15 सेकंड तक आराम करने के बाद फिर से ऐसे ही करें.

ये भी पढ़े:“…धत्त तेरी की राइटर ‘मऊगा’ !”- मनोज मुंतशिर पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, वीडियो शेयर कर डायलॉग राइटर को खूब सुनाई खरी-खोटी

सूर्य नमस्कार

योगा का ये आसन सबसे प्रसिद्ध है सूर्य नमस्कार जिसका मतलब होता है, सूरज का अभिवादन करना. इस योगासन में 12 योग मुद्राओं को शामिल किया गया है. ये योगासन पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है. सूर्य नमस्कार को 10 से 15 मिनट तक करना काफी होता है. इसमें शरीर की पानी की मात्रा संतुलित रहती है और अनावश्यक तत्व बाहर निकल जाते हैं. इस आसन से शरीर के लगभग हर अंग की कसरत हो जाती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital