Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

GLF 2025 In Pictures: गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने की शिरकत, देखिए साहित्यिक मेले की झलकियां

Ghazipur Literature Festival Day 3: भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन श्रोताओं को एक बार फिर संबोधित किया. उन्होंने पुस्तक मेले में भी शिरकत की, जहां बहुत-से प्रशंसकों-शुभचिंतकों ने उनके साथ पिक्चर्स क्लिक कराईं. तस्वीरों में देखें झलकियां…

Upendra Rai Ghazipur Literature Festival

Ghazipur Literature Festival 2025: गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आखिरी दिन भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने लोगों के जीवन में पुस्‍तकों की अहमियत पर प्रकाश डाला. उन्‍होंने अपनी जिंदगी की अनकही कहानियां, किताबों की सीख और माता-पिता के संस्कारों का जिक्र कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम और सैन्य पराक्रम में गाजीपुर जिले की भूमिका पर डॉ आनंद प्रधान, समीर चटर्जी, मनोज राय और अभिनव अरुण के साथ संवाद किया. महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला और भारतीय चेतना पर अपने विचार साझा किए.

गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान पुस्‍तक मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय, भारत एक्सप्रेस के सीईओ वरुण कोहली, भारत एक्‍सप्रेस की सोशल मीडिया हेड पूजा चौबे एवं भारत एक्‍सप्रेस के कई वरिष्‍ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की. इस पुस्‍तक मेले ने यह साबित किया कि साहित्य सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है बल्कि यह समाज, संस्कृति और आजादी के मूल्यों पर गहन संवाद का माध्यम है.

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के विचारों ने यह स्पष्ट किया कि आजादी का असली अर्थ आत्मिक और सामाजिक स्वतंत्रता है. महावीर और बुद्ध की शिक्षाओं से लेकर गांधी और मंडेला के संघर्ष तक, यह फेस्टिवल भारतीय चेतना की गहराई और आधुनिक जीवन मूल्यों की सार्थकता को उजागर करता है.

 

Ghazipur Literature Festival 2025: आज़ादी, संस्कृति और आधुनिक जीवन मूल्यों पर गूंजा संवाद, CMD उपेंद्र राय बोले- असली आज़ादी वही जो आत्मा को फूल की तरह खिला दे

Ghazipur literature festival 2025 bharat express

ये भी पढ़ें-‘गाजीपुर पर मुझे गर्व है…’, गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल के ‘जड़ों की ओर’ सत्र में बोले भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय

Also Follow Bharat Express on Youtube

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital