Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाकुंभ: त्रिवेणी संगम में केरल के गवर्नर ने लगाई डुबकी, सीएम योगी को पुरातन मान्यताओं के पुनर्जीवन के लिए दी बधाई

महाकुंभ-2025 के अंतर्गत त्रिवेणी संगम में केरल के गवर्नर ने पवित्र डुबकी लगाई, अर्लेकर ने मां गंगा से देश की अखंडता और विकास की कामना की. योगी सरकार की व्यवस्था की सराहना की.

Mahakumbh 2025
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

महाकुम्भ नगर, 22 फरवरी. महाकुम्भ-2025 में अपनी दिव्यता-भव्यता के साथ ही नित नए सोपानों की ओर अग्रसर है. शनिवार को इस क्रम में केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान कर खुद को धन्य माना. अर्लेकर ने परिवार समेत त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुरातन मान्यताओं को पुनर्जीवित करने के लिए सीएम योगी को अभिनंदन का पात्र बताया. वहीं, शनिवार को ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान ने पत्नी सोनल चौहान संग पुण्य की डुबकी लगाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया. जबकि, प्रसिद्ध एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म के महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आयोजित टीजर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ केजीएफ फेम एक्टर वशिष्ठ एन सिम्हा भी थे. तमन्ना भाटिया ने सपरिवार त्रिवेणी संगम में विधिवत पूजन-अर्चन कर स्नान किया और इसे जीवन में एक बार होने वाली अनुभूति करार देते हुए महाकुम्भ में दिव्य व्यवस्थाओं को लेकर हर्ष जताया.

देश के विकास व अखंडता की कामना
केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सपरिवार त्रिवेणी संगम स्नान कर खुद को धन्य माना. महाकुम्भ को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे देश की पुरातन परंपरा महाकुम्भ में साकार हो रही है. इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ अभिनंदन के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में अद्भुत व्यवस्था करने के लिए सीएम योगी को बधाई देता हूं. उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि महाकुम्भ हमारे राष्ट्रीय एकात्मता का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु यहां आ रहे हैं जो महाकुम्भ के विराट स्वरूप और लोगों के बीच इसको लेकर सहज आकर्षण को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि हम एक राष्ट्र हैं, पुरातन राष्ट्र हैं ऐसे में यहां डुबकी लगाने के बाद हमें हमारे सनातन गौरव की अनुभूति होती है. उन्होंने कहा कि मेरी गंगा मैया, यमुना मैया व सरस्वति मैया से प्रार्थना है कि हमारे देश में ऐसा ही एक वातावरण कायम रहे जिससे हमारे देश की प्रगति उत्तरोत्तर होती रहे और राष्ट्रीय एकात्मता बनी रहे. उन्होंने कहा कि यह यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि सनातन मूल्यों के प्रति लोग जागृत हो रहे हैं.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान ने लगाई पवित्र डुबकी
शनिवार को ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान ने पत्नी सोनल चौहान संग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और विधिवत पूजन-अर्चन किया. इसी प्रकार, केजीएफ फेम एक्टर वशिष्ठ एन सिम्हा ने भी त्रिवेणी संगम में स्ना कर खुद को धन्य मानते हुए इसे कभी न भूलने वाला क्षण करार दिया. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने दारागंज घाट पर स्नान कर पिता की अस्थियां प्रवाहित की थीं. इस दौरान राजपाल यादव के परिजन भी उनके साथ मौजूद रहे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital