Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान: मरियम नवाज ने एथलीट अरशद नदीम को दिया 10 करोड़ रुपए का चेक, ‘92.97’ नंबर की कार गिफ्ट की

अरशद नदीम की उपलब्धियों पर बात करें, तो वह ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल हासिल करने वाले एथलीट बने हैं.

Arshad nadeem

अरशद नदीम (फोटो- IANS)

पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के घर पर मुलाकात की. अरशद नदीम पाकिस्तान के खानेवाल के मियां चुन्नू गांव के रहने वाले हैं. नदीम ने पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में 92.97 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया था.

मरियम नवाज ने अरशद नदीम को 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का चेक और एक कार गिफ्ट के तौर पर भेंट की. खास बात यह है कि कार का नंबर 9297 है. नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ न केवल ओलंपिक गोल्ड हासिल किया था, बल्कि ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया था. नदीम और पाकिस्तान के इतिहास में 92.97 एक खास फीगर बन चुकी है.

मरियम नवाज ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शेयर की हैं. उन्होंने इस दौरान नदीम की मां के साथ भी मुलाकात की. मरियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब सूबे की पहली महिला मुख्यमंत्री भी हैं. अरशद नदीम की उपलब्धियों पर बात करें, तो वह ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल हासिल करने वाले एथलीट बने हैं. अरशद नदीम के प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में 62वें स्थान पर रहा. भारत इस बार पाकिस्तान से पीछे रहकर 71वें स्थान पर रहा.

ओलंपिक में अरशद नदीम और भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की प्रतिद्वंदिता भी छाई रही. नीरज चोपड़ा ने जहां टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, वह पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट रहे. भाला फेंक प्रतियोगिता में नदीम और नीरज के बीच प्रतिद्वंद्विता में यह पहली बार है जब अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ा है. इससे पहले अरशद नदीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया था, लेकिन वह कोई मेडल नहीं जीत पाए थे. पिछले दो साल में नदीम ने उल्लेखनीय प्रगति है और वह अब कई बार थ्रो करते हुए 90 मीटर के निशान को पार कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Olympics: इन 8 खेलों में भारत ने जीते हैं ओलंपिक इतिहास में अब तक 41 मेडल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital