Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Paris Olympics 2024: रेसलिंग में अमन सेहरावत पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे

भारतीय पहलवान अमन सहरावत पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमी फाइनल में पहुंच गए हैं. उन्होंने ज़ेलिमखान अबकारोव को (12-0) से हराकर सेमिफिनल में बनाई जगह.

अमन सहरावत

विनेश फोगट के अयोग्य घोषित होने की घटना के बीच, भारतीय पहलवान अमन सहरावत पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमी फाइनल में पहुंच गए हैं. उन्होंने ज़ेलिमखान अबकारोव को (12-0) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. अमन का अगला मुकाबला आज रात सेमीफाइनल में जापानी पहलवान री हिगुची से होगा.

21 वर्षीय अमन एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के एकमात्र पुरुष पहलवान हैं.

इससे पहले उन्होंने उत्तर मैसेडोनिया के प्रतिद्वंद्वी व्लादिमीर एगोरोव को टेक्निकल सुपिरिओरिटी के तहत (10-0) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital