असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन बीम थेरेपी कैंसर केंद्र स्थापित होने जा रहा है. ₹600 करोड़ की लागत से बनने वाले इस विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट के लिए असम सरकार और आईबीए के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.