KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और धर्मांतरण का दबाव बनाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं. STF रिपोर्ट में गांधी वार्ड के नफीस-आदिल, माइक्रोबायोलॉजी के शफात अली खान, पैथोलॉजी के रमीजुद्दीन नायक और रेडियोलॉजी के रिजवान समेत कई डॉक्टरों के नाम हैं. आरोप है कि शिकायत करने पर पीड़िताओं को ही धमकाया गया और उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई. कुछ वरिष्ठ प्रोफेसरों पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप है.