Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए यह तूफान मंगलवार तड़के करीब 3:30 से 5:30 बजे के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास तट से टकराया. इस दौरान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं ने कहर बरपाया. देखते ही देखते इनकी रफ्तार 120 किमी तक पहुंच गई.