Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में कथित तस्करों और स्थानीय लोगों के हमले में BSF के तीन जवान घायल हो गए. हमलावरों पर जवानों के हथियार छीनने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.