Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगर आप भी अपने हाथों का बढ़ाना चाहती है नूर तो ये 5 लेटेस्ट सिल्क थ्रेड बैंगल्स करें ट्राई, लुक में देगा अट्रैक्टिव टच

आजकल बाजार में तरह-तरह की चूड़ियां धमाल मचा रही हैं जिनमें से सबसे खास है सिल्क थ्रेड बैंगल्स. ऐसे में आज हम आपको सिल्क के धागों से बने बैंगल्स के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाएंगे जो आपके लुक में अट्रैक्टिव टच एड करेंगे.

Silk Thread Bangle Designs

Silk Thread Bangle Designs: आपने महिलाओं को बाजार में चूड़िया खरीदते तो जरूर देखा होगा. फिर चाहे वो किसी त्योहार पर हो या फिर किसी शादी में जाना हो. महिलाएं हाथों में कंगन पहनना बेहद पसंद करती है. आजकल कई यंगस्टर्स भी हाथों पर तरह-तरह की चूड़ियां और कंगन पहनना पसंद कर रही हैं. फैशन के गलियारों में आजकल सिल्क के धागे से बने कंगन भी काफी धूम मचा रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको सिल्क थ्रेड कंगन के कुछ यूनिक डिजाइंस दिखाएंगे जिसे आप भी अपने आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं.

आज कल इस तरह के चंकी और वर्क वाले बैंगल्स काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं. त्योहारों के मौसम में शादीशुदा महिलाओं के बीच इस तरह के सिल्क थ्रेड वाले कंगन की डिमांड बेहद ही ज्यादा है. इसे कलाईयों में सजाने से आपके हाथों की शोभा बढ़ जाएगी.

वहीं अगर आप अपने हाथों का नूर बढ़ाना चाहती है तो इस ग्रीन और पींक कलर के कॉम्बीनेशन में सिल्क के धागे से बने कंगन ट्राई कर सकती है. इसे आप किसी शादी या फिर फंक्शन में भी पहन सकती है.

कांच और मेटल के मुकाबले इस तरह के सिल्क धागे के बैंगल्स काफी ग्रेसफुल लुक देते हैं जिस वजह से ये काफी एलिगेंट लगते हैं. इस तरह के थ्रेड वाले कंगन में लटकन वाले डिजाइंस साड़ी या लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं.

इस तरह के रंग बिरंगे बैंगल्स आजकल शादीशुदा महिलाओं से लेकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच भी पसंद किए जा रहे हैं. बहुत सी लड़कियां अपने फेयरवेल पर साड़ी के साथ इस तरह के कंगन कैरी करना पसंद करती हैं.

सिल्क की चूड़ियों और कंगन पर इस तरह के पर्ल और कुंदन जड़े हुए डिजाइंस बेहद ही खूबसूरत लगते हैं. बाजार में आप इस तरह के कंगन 500 से 800 में खरीद सकते हैं. ऑनलाइन इस तरह के बैंगल्स आपको बाजार के मुकाबले सस्ते मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें: कजरी तीज पर खूबसूरती में लगाना चाहती है चार-चांद, तो 10 मिनट में लगाए ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital