Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Navratri Mehendi Design: नवरात्रि के दिनों में इन मेहंदी डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ, देखें लेटेस्ट डिजाइन

नवरात्रि का त्योहार आते ही महिलाएं अपने हाथों में नई-नई मेहंदी डिजाइन्स लगाना पसंद करती हैं. इस बार काढ़ा स्टाइल से लेकर गरबा और ब्राइडल मेहंदी तक कई लेटेस्ट ऑप्शन्स मौजूद हैं.

navratro mehendi design

Navratri Mehendi Design: नवरात्रि का त्योहार आते ही चारों तरफ उत्साह और उमंग का माहौल छा जाता है. नौ दिनों तक घर-घर में माता के जयकारे गूंजते हैं और महिलाएं इस मौके पर सजना-संवरना पसंद करती हैं. व्रत रखना हो या न हो, लेकिन मेहंदी रचाना तो हर लड़की को खास लगता है. अगर आप भी इस नवरात्रि पर हाथों में नए-नए डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां कुछ लेटेस्ट और हटकर मेहंदी डिजाइन्स हैं जो आपके त्योहार के लुक में चार चांद लगा देंगे.

अगर आप इस बार कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो काढ़ा स्टाइल मेहंदी एकदम परफेक्ट रहेगी. ये आपके हाथों को सुंदर और स्टाइलिश लुक देगी.

नई-नई शादी हुई है और यह आपकी पहली नवरात्रि है, तो ब्राइडल मेहंदी सबसे बेस्ट ऑप्शन है. गहरी रचने वाली यह मेहंदी आपके हाथों को बेहद आकर्षक बना देगी.

त्योहार में धार्मिक टच चाहिए तो हाथों पर मां दुर्गा की आकृति वाली मेहंदी बनवा सकती हैं. यह डिजाइन न सिर्फ अलग लगेगा बल्कि माता के आशीर्वाद का अहसास भी कराएगा.

नवरात्रि में गरबा का मजा ही अलग है. अगर आप डांडिया या गरबा प्रोग्राम में जा रही हैं, तो गरबा करती हुई आकृति वाली मेहंदी आपके हाथों को खास बना देगी.

अगर आप फुल हैंड मेहंदी नहीं चाहतीं तो हाफ हैंड डिजाइन्स भी ट्राई कर सकती हैं. ये कम जगह में भी क्लासी और स्मार्ट लुक देती है, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए एकदम सही.

ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat 2025 Alta Designs:जितिया व्रत पर इन लेटेस्ट आलता डिजाइन से करें पैरों की सजावट, हर किसी की ठहर जाएगी नजर

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital