Bharat Express DD Free Dish

Rajesh Khanna के 7 आइकॉनिक किरदार, जो आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं, देखें तस्वीरें

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. उनके निभाए किरदार जैसे ‘आनंद’, ‘अमर प्रेम’, ‘बावर्ची’ आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं. आइए जानें उनके 7 आइकॉनिक रोल जो कभी नहीं भूलते.

Rajesh Khanna के 7 आइकॉनिक किरदार, जो आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं, देखें तस्वीरें - भारत एक्सप्रेस

Rajesh Khanna, Hindi Cinema, first superstar, Bollywood, iconic roles, memorable characters, romance, emotion, film actor, tribute, Indian cinema legend.

Rajesh Khanna… हिंदी सिनेमा का वो नाम जिसे पहली बार “सुपरस्टार” कहा गया. सात साल हो गए जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी हमारे दिलों में वही ताजगी लिए हुए हैं.

चाहे रोमांस हो या इमोशन, उन्होंने हर रोल में जान डाल दी थी. आइए याद करते हैं उनके 7 ऐसे किरदार जो आज भी उतने ही ज़िंदा लगते हैं.

फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना ने एक ऐसे मरीज़ का रोल निभाया जो कैंसर से पीड़ित होते हुए भी ज़िंदगी को मुस्कुराते हुए जीता है. उनके डायलॉग, उनकी मुस्कान और उनका पॉज़िटिव रवैया आज भी हर उम्र के लोगों को इंस्पायर करता है. अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी भी इस फिल्म की खास बात थी.

“पुष्पा, आई हेट टीयर्स!”- इस डायलॉग ने ही फिल्म को यादगार बना दिया. ‘अमर प्रेम’ में राजेश खन्ना ने एक ऐसे अकेले आदमी का रोल निभाया जो एक तवायफ से प्यार कर बैठता है. शरमीला टैगोर के साथ उनकी केमिस्ट्री और इमोशनल सीन्स आज भी लोगों की आंखें नम कर देते हैं.

‘नमक हराम’ में एक बार फिर राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की जोड़ी देखने को मिली. इस फिल्म की कहानी, राजेश खन्ना की शानदार एक्टिंग और आर.डी. बर्मन का संगीत- सब मिलकर इसे एक क्लासिक बना देते हैं. “दीये जलते हैं”, “मैं शायर बदनाम” जैसे गाने आज भी प्ले-लिस्ट में रहते हैं.

‘हाथी मेरे साथी’ में राजेश खन्ना ने एक ऐसे इंसान का रोल किया जो अपने हाथियों के साथ शो करता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, इस फिल्म को खूब प्यार मिला. 1971 की सबसे बड़ी हिट और एक इमोशनल कहानी जो इंसान और जानवर के रिश्ते को बड़ी खूबसूरती से दिखाती है.

इस फिल्म में राजेश खन्ना एक ऐसे बावर्ची बने जो एक झगड़ालू परिवार में आकर वहां प्यार और मुस्कान फैला देता है. ‘बावर्ची’ ने साबित कर दिया कि राजेश खन्ना सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि कॉमेडी और ड्रामा में भी नंबर वन हैं. फिल्म आज भी दिल को हल्का कर देती है.

‘इत्तेफाक’ में राजेश खन्ना एक पेंटर का रोल करते हैं जिस पर अपनी पत्नी की हत्या का शक होता है. इस थ्रिलर फिल्म में कोई गाना नहीं था, लेकिन फिर भी दर्शकों को पूरी तरह बांध कर रखती है. यश चोपड़ा की इस फिल्म को सस्पेंस फिल्मों की लिस्ट में आज भी टॉप पर रखा जाता है.

‘कटी पतंग’ में आशा पारेख के साथ राजेश खन्ना की जोड़ी ने स्क्रीन पर कमाल कर दिया. फिल्म की कहानी, उनके इमोशनल सीन और आर.डी. बर्मन का म्यूज़िक- सबने मिलकर इसे सुपरहिट बना दिया. ‘प्यार दीवाना होता है’, ‘ये शाम मस्तानी’ जैसे गाने आज भी हर दिल में बसे हुए हैं.

ये भी देखें-  दिल्ली में 1-2 नहीं पूरे 46 रेलवे स्टेशन हैं, क्या आपको पता हैं इनके नाम?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read