Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ramlala Pran Pratishtha: राममय हुई मथुरा…सियाराम का रूप धर प्रकट हुए राधा-कृष्ण, खुशी से झूमे भक्त, प्राण-प्रतिष्ठा ने यू-ट्यूब पर बनाया नया रिकॉर्ड

Mathura: भगवान कृष्ण के मंदिर में राधा-कृष्ण धुन की बजाए रामधुन लगातार बज रही है. प्रभात फेरियों में भी राधे-कृष्ण नहीं बल्कि श्रीराम के जयकारे लगे.

फोटो-सोशल मीडिया

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Mathura: अयोध्या में रामलला के अपने जन्म स्थान पर विराजमान होते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है. तो वहीं यूपी में भगवलान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा भी राममय हो गई है. तो वहीं इस खुशी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी के बजाए धनुष धारण किया जो कि रामलला धारण करते हैं. इस खास मौके पर पूरी बृजभूमि में एक अलग उत्साह दिखाई दिया. भगवान कृष्ण के मंदिर में राधा-कृष्ण धुन की बजाए रामधुन लगातार बज रही है. तो वहीं राधा-कृष्ण मंदिर में सियाराम के रूप में दर्शन पाकर भक्त भी अभिभूत नजर आ रहे थे. प्रभात फेरियों में भी राधे-कृष्ण नहीं बल्कि श्रीराम के जयकारे लगे.

बता दें कि सोमवार यानी 22 जनवरी को रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो चुके हैं और इसी के साथ ही पूरे देश में उत्सव मनाया जा रहा है. तो वहीं मथुरा नगरी में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्थित भागवत भवन में विराजमान राधा-कृष्ण ने सियाराम का रूप रखकर भक्तों को दर्शन दिया तो भक्त अभिभूत हो गए और पूरा परिसर सियाराम की जयकार से गूंज उठा. चारो तरफ भगवान राम ही राम का गुंजायमान हो रहे थे. तो दूसरी ओर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के धाम में सुबह ही धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया और भक्तों को प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: आगरा में मुस्लिम समाज ने प्राण-प्रतिष्ठा का मनाया जश्न, बोले- 500 साल पुराना विवाद हुआ खत्म

यू ट्यूब पर प्राण-प्रतिष्ठा ने तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि सोमवार को रामलला के हुए प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को दुनिया भर में लाइव प्रसारण देखा गया. इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक, पीएम मोदी के अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर 1.17 करोड़ लोगों ने प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा एक ही समय में एक साथ देखा तो वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के मामले में यू-ट्यूब इतिहास में रियल टाइम पीक व्यूज हासिल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है.

ऐसा पहला मौका है जब किसी कार्यक्रम को एक ही समय पर इतने लोगों ने एक साथ देखा. बता दें कि पीएम के चैनल पर प्राण-प्रतिष्ठा की दो लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी. पहली स्ट्रीमिंग जहां 5 घंटे 36 मिनट 55 सेकेंड की है, जिस पर 60 लाख रियल टाइम पीक व्यूज मिले हैं तो वहीं दूसरी स्ट्रीमिंग जो कि 3 घंटे 33 मिनट 25 सेकंड की रही, जिसकी रियल टाइम पीक व्यूज 57 लाख रहे. इस तरह से ये कुल व्यूज 1.17 करोड़ रहे. बता दें कि पिछले साल 23 अगस्त को जो चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग थी, उसे 80 लाख लोगों ने एक समय में देखा था.

-भारत अक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital