Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Aaj Ka Panchang 28 May 2025: आज ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीय तीथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 28 May 2025: आज ज्येष्ठ शुक्ल की द्वितीय तीथि है. साथ ही आज मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर भी है. ऐसे में आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं शुभ मूहुर्त और राहुकाल के समय के बारे में बताएंगे.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 28 May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 28 मई, दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

28 मई, बुधवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 May 2025)

28 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है. द्वितीया तिथि आज देर रात 01:55 मिनट तक रहेगी. आज शाम 07:9 मिनट तक धृति योग रहेगा. आज दिन के समय चंद्रमा वृषभ राशि निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. साथ ही आज रात 12:29 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा.

28 May 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि– 28 मई 2025 को देर रात 01:55 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी.
  • धृति योग– 28 मई को शाम 07:09 मिनट तक
  • मृगशिरा नक्षत्र– 28 मई को रात 12:29 मिनट तक
  • 28 मई 2025 ग्रह गोचर– आज दिन के समय 01:36 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 27 May 2025: बड़े मंगल के दिन शनि जयंता का संयोग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:18 – 02:02 PM
  • मुंबई- दोपहर 12:36 – 02:15 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:20 – 02:05 PM
  • लखनऊ- दोपहर 12:04 – 01:46 PM
  • भोपाल- दोपहर 12:17 – 01:58 PM
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:34 – 01:14 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:37 – 02:17 PM
  • चेन्नई- दोपहर 12:06 – 01:42 PM
  • सूर्य और चंद्रमा का समय
  • सूर्योदय – 5:45 AM
  • सूर्यास्त – 7:02 PM
  • चन्द्रोदय – May 28 6:25 AM
  • चन्द्रास्त – May 28 8:48 PM

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital