Bharat Express DD Free Dish

आज का राशिफल 23 जुलाई: आज का दिन है 3 राशियों के लिए बेहद खास, भोलेनाथ बनाएंगे आपके बिगड़ते काम, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

23 जुलाई 2025 का राशिफल: सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्रहों का खास संयोग बना है. जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी.

Aaj Ka Rashifal, Rashifal, Daily Horoscope, Today Astrology

Aaj Ka Rashifal 23 July 2025: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है साथ ही सावन माह की शिवरात्रि भी है जो इस दिन को बेहद खास ब ना रहा है. ऐसे में आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रहा है, तो कुछ लोगों को सावधानी और धैर्य की जरूरत होगी.

चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है, जिससे रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है. किसी से वाद-विवाद से बचें और अपनी वाणी में मधुरता रखें. आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है, भावनाओं में बहकर कोई कदम न उठाएं. तो चलिए जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष (Aries)

आज का दिन ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी. कोई रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है.

पारिवारिक मामलों में हल्की बहस हो सकती है, लेकिन आप समझदारी से माहौल संभाल लेंगे. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से बचने के लिए खुद को थोड़ा समय दें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें.

वृषभ (Taurus)

आज आपको अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो संबंधों में खटास आ सकती है. कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन किसी की सलाह को नजरअंदाज न करें.

पारिवारिक जीवन में थोड़ी चिंता रह सकती है, खासकर बुजुर्गों की सेहत को लेकर. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और अनावश्यक खर्च से बचें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. शाम तक कोई राहत भरी खबर मिल सकती है.

मिथुन (Gemini)

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और सहकर्मी भी सहयोग करेंगे.

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी. यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभदायक रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान में संतुलन रखें.

कर्क (Cancer)

आज का दिन थोड़ा भावनात्मक हो सकता है. किसी करीबी की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है, लेकिन आप जल्द ही खुद को संभाल लेंगे. नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

घर में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है, पर प्रेम और संवाद से स्थिति संभलेगी. आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी. नींद की कमी से थकान महसूस हो सकती है.

सिंह (Leo)

आज आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. कार्यस्थल पर आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और प्रगति के संकेत मिल सकते हैं

परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, बच्चे आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे. कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पेट संबंधी शिकायत हो सकती है. शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा.

कन्या (Virgo)

आज आपको अपने काम के प्रति सजग रहना होगा. कोई गलती आपको परेशानी में डाल सकती है, इसलिए ध्यान से कार्य करें. पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें और दूसरों की बातों को महत्व दें.

धन से जुड़ा कोई पुराना अटका मामला हल हो सकता है. दोस्तों के साथ समय बिताना मन को राहत देगा. स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Sawan 2025: जानिए कहां है 61 फीट विशाल शिवलिंग, सावन की शिवरात्रि पर है यहां शिवभक्तों की भीड़

तुला (Libra)

आज दिन सामान्य से अच्छा रहेगा, खासकर जो लोग कला या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. घर-परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैधन की स्थिति मजबूत रहेगी, निवेश के लिए समय अनुकूल है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. छोटी यात्राएं फायदेमंद होंगी.

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई बड़ा फायदा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, पर किसी सदस्य की सेहत चिंता में डाल सकती है.

धन लाभ के योग हैं, पर खर्च भी बढ़ेगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए थोड़ा आराम करें. दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

धनु (Sagittarius)

आज भाग्य आपका साथ देगा और नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं. जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम आ सकते हैं. यात्रा का योग है, जो लाभकारी सिद्ध होगी. सेहत अच्छी रहेगी.

मकर (Capricorn)

आज आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा. कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और अटके काम पूरे होंगे.

घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप सूझबूझ से सब ठीक कर लेंगे. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. सेहत में थकान या सिरदर्द हो सकता है.

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, लेकिन कुछ बाधाएं भी आ सकती हैं. पारिवारिक मामलों में कोई पुराना मुद्दा फिर से उभर सकता है.

प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है, बातचीत से सुलझाएं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. सेहत ठीक रहेगी, पर नकारात्मक सोच से दूर रहें.

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आप नई दिशा में काम करने का प्रयास कर सकते हैं और उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं.

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. आर्थिक लाभ के योग हैं. सेहत में स्फूर्ति बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा.

ये भी पढ़ें- Sawan 2025: 80 टन का शिखर…मगर इसकी नींव नहीं, कई भूकंप बर्दाश्त कर चुका 1 हजार साल से भी पुराना यह शिव मंदिर

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read