Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucky zodiac sign in 2023: अगर ये राशि वाले अब तक हैं परेशान तो हो जाएं खुश, क्योंकि साल 2023 रहने वाला है Lucky

Lucky zodiac sign in 2023: नए साल में होने वाले ग्रहों के गोचर के अनुसार कुछ खास राशियों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

New Year Lucky Rashifal

नए साल में लकी राशियां

Lucky zodiac sign in 2023: नए साल की शुरुआत के साथ ही उन पुरानी बातों को भूलने की सलाह दी जाती है जो बीते साल में कहीं न कहीं आपके दर्द की वजह बने हैं. इसी तरह नए साल में होने वाले ग्रहों के गोचर के अनुसार कुछ खास राशियों को लाभ मिलने की उम्मीद है. ये राशि वाले अगर अब तक परेशान चल रहे हैं तो नए साल में इनकी यह परेशानी दूर हो सकती है.

सिंह राशि वालों की लगेगी लॉटरी (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए नया साल कई क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाला होगा. इस राशि के लोग 2023 में नया व्यापार शुरु करते हुए उसमें भी सफलता हासिल कर सकते हैं. वहीं पारिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. अगर कहीं निवेश किया है तो उसका अत्यथिक लाभ मिल सकता है. रोजगार कि लिए यह साल आपकी परेशानियों को दूर कर सकता है. किसी उच्च पद की प्राप्ति होगी. अब तक चली आ रही किसी बड़ी परेशानी का हल मिल सकता है.

तुला राशि वाले रहेंगे रहेंगे लकी (Libra)

तुला राशि के लोग करियर की नई ऊंचाइयों को छूएंगे. वहीं व्यवसायी वर्ग में व्यापार का विस्तार हो सकता है. इस साल संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा. इस राशि के अविवाहितों के लिए नए साल 2023 में बन रहे योग के अनुसार साल के अंत तक इनके विवाह के योग हैं. वहीं इस राशि वालों को अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. हालांकि पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के साथ-साथ इन्हें अपने दुश्मनों से भी सावधान रहना होगा.

इसे भी पढ़ें:

कर्क राशि वालों के पूरे होंगे मनचाहे काम (Cancer)

नए साल में कर्क राशि वाले लोगों की पुरानी परेशानियां दूर होगी. कार्यक्षेत्र और नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आय के दूसरे रास्ते और साधन बनने की संभावना है. नए साल में अचानक से आपको ऐसे लोगों का सहयोग मिलेगा, जो आपको काफी आगे लेकर जाएंगे. साल के मध्य से धन का तेजी से आगमन होगा. शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को इस साल इच्छानुसार सफलता मिलने की संभावना है. हालांकि नए साल में आपको स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी रह सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest