Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mahashivratri के अवसर पर यूपी के इन मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, CM Yogi ने भी गोरखपुर में किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. काशी विश्वनाथ, मनकामेश्वर, त्रिलोचन महादेव समेत प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और सुरक्षा व्यवस्था रही.

cm yogi

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पावन और शुभ अवसर माना जाता है. इस दिन शिव भक्त गहरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. इस दिन उनकी उपासना से न केवल सुख-समृद्धि की प्राप्ति बल्कि व्यक्ति के बड़े से बड़े दुखों का भी अंत होता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए यह दिन विशेष रूप से पूजनीय है.

कहते हैं कि महाशिवरात्रि दिन शिवलिंग पर केवल एक लोटा जल चढ़ाने से महाकाल प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं. महाशिवरात्रि का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन शिव परिवार की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और मधुरता बनी रहती है. इस दौरान कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला उपवास रखती हैं.

शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया. वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, जौनपुर, प्रयागराज और अन्य जिलों में भोर से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं. हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे.

गोरखपुर में धार्मिक उल्लास

गोरखपुर शहर का महादेव झारखंडी मंदिर हो या बाबा मुक्तेश्वर नाथ धाम, मानसरोवर मंदिर या फिर दूर दराज के मंदिरों में बाबा मुंजेश्वर नाथ, दीर्घेश्वरनाथ, समेत सभी प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धा के साथ भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है. बम- बम बोले के जयकारा से मंदिर गूंज रहा है. श्रद्धालु मंदिरों में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए उत्साहित हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मौजूद हैं. वह भी महाशिवरात्रि पूजन करेंगे.

काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिर के बाहर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. मंदिर प्रशासन ने दर्शन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए. भक्त हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे.

कानपुर के प्रमुख मंदिरों में शिव आराधना

कानपुर के आनंदेश्वर, नागेश्वर, वनखंडेश्वर और सिद्धनाथ नागेश्वर, वनखंडेश्वर, जागेश्वर समेत सभी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा. भोर से ही श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए कतारों में लगे हुए थे. मंदिर में विशेष श्रृंगार और रुद्राभिषेक किया गया.

मनकामेश्वर मंदिर में भक्ति का उत्साह

लखनऊ के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी. मंदिर प्रशासन के अनुसार, महाशिवरात्रि के दो दिन पहले से ही भगवान शिव की हल्दी की रस्म पूरी की गई थी. त्रेतायुग से जुड़े इस मंदिर का विशेष महत्व है.

त्रिलोचन महादेव धाम में कड़ी सुरक्षा

त्रिलोचन महादेव धाम में भोर से ही भक्त पूजन करने पहुंच रहे हैं. त्रिलोचन महादेव धाम मंदिर के प्रबंधक रवि शंकर गिरी ने बताया कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है. बता दें कि एसपी सिटी समेत पुलिस के कई आला अधिकारी सुरक्षा के लिए तैनात हैं.

संभल में विशेष आयोजन

संभल में 46 साल बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुले, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला. वहीं, भक्तों की सुरक्षा में कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालु पूजन अर्चन कर रहे है.

चित्रकूट के रामघाट में उमड़े श्रद्धालु

चित्रकूट में बड़ी सख्या में भक्त मंदाकिनी नदी में आस्था के डुबकी लगा रहे हैं. स्नान के बाद भक्त चित्रकूट के राजाधिराज मत्स्यगयेन्द्र नाथ स्वामी के मंदिर में पहुंचकर भोले बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं. यहां भक्तों की लंबी कतारें लगी हुईं हैं. ओम नम शिवाय के जयघोष गूंज रहे हैं.

शिव मंदिरों में शिवरात्रि का उल्लास

रायबरेली के जगमोहनेश्वर, बालेश्वर और भवरेश्वर शिव मंदिरों में लंबी कतारें लगी हैं. फर्रुखाबाद में पांडेश्वरनाथ, कोतवालेश्वरनाथ और द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. महाभारत कालीन पांडेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन जारी है.

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

राज्यभर में महाशिवरात्रि के पर्व पर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई और श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए विशेष प्रबंधन किए गए.

भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में शिवभक्ति की धारा बहती रही. हर ओर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए. इस पर्व ने एक बार फिर से शिव की महिमा और उनकी कृपा की अनुभूति कराई.


ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर इस मंत्र के जाप से खुल सकता है आपके भाग्य का द्वार…


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital