Pearl Wearing Benefits: वैदिक ज्योतिष में रत्नों का अपना एक अलग ही महत्व है, और जब बात मन की शांति और खुशहाली की आती है, तो ‘मोती’ का नाम सबसे पहले लिया जाता है. दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. जैसे चंद्रमा घटता-बढ़ता है, वैसे ही हमारे विचार और भावनाएं भी बदलते रहते हैं. अगर आपका मन अशांत रहता है या छोटी-छोटी बातों पर तनाव या गुस्सा हावी हो जाता है, तो समझ लीजिए कि आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति थोड़ी कमजोर है.
ऐसे में मोती पहनना किसी वरदान से कम नहीं माना जाता. चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी 4 राशियां हैं, जिनकी किस्मत मोती पहनने के बाद चमक सकती है.
इन 4 राशियों के लिए ‘गेम चेंजर’ है मोती
कर्क राशि (Cancer)
इस राशि के जातकों के लिए तो मोती समझो ‘सोने पर सुहागा’ है. चूंकि कर्क राशि के स्वामी खुद चंद्रमा हैं, इसलिए मोती पहनते ही इनके स्वभाव में गजब की सौम्यता आ जाती है. अगर आपके परिवार में कलह रहती है या आप असुरक्षित महसूस करते हैं, तो मोती आपको मानसिक मजबूती और आर्थिक स्थिरता देता है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले स्वभाव से थोड़े उग्र और उत्साही होते हैं. ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा इनके सुख भाव का मालिक होता है. मोती पहनने से इन्हें न केवल मानसिक सुकून मिलता है, बल्कि प्रॉपर्टी, वाहन और सुख-सुविधाओं के योग भी मजबूत होते हैं. करियर में आ रही अड़चनें भी धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को अक्सर बहुत जल्दी गुस्सा आता है या वे भावनाओं के भंवर में फंसे रहते हैं. मोती इनके गुस्से पर लगाम लगाता है और रिश्तों में कड़वाहट को कम करता है. इसे धारण करने से इनका भाग्य साथ देने लगता है और उलझे हुए काम सुलझने लगते हैं.
मीन राशि (Pisces)
अगर आप मीन राशि के हैं और अक्सर ‘कन्फ्यूजन’ में रहते हैं, तो मोती आपके लिए सबसे अच्छा साथी है. यह आपको सही निर्णय लेने की क्षमता देता है. इसे पहनने से न केवल आपकी आर्थिक स्थिति सुधरती है, बल्कि जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है.
ये भी पढ़ें- बुधवार को खतरनाक ‘भद्रा काल’, बचाव के लिए जानें गणेश पूजा का समय; पढ़ें आज का पंचांग
पहनने का सही तरीका क्या है?
ज्योतिषियों का मानना है कि कोई भी रत्न तभी असर दिखाता है जब उसे सही विधि से पहना जाए. मोती के लिए चांदी सबसे उत्तम धातु है. इसे सोमवार की सुबह खासकर शुक्ल पक्ष में, गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करके अपनी सबसे छोटी उंगली में पहनना चाहिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
