Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच कब से शुरु होगा टी20 सीरीज, जानें कैसे फ्री में देखें लाइव मैच

भारत-अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली, दूसरा मैच इंदौर और तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा.

Afg

अफगानिस्तान टीम (सोर्स- एक्स)

IND vs AFG T20 Series: भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2024 की पहली टी20 सीरीज घरेलू जमीन पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम के लिए यह आखिरी टी20 सीरीज होगी. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली, दूसरा मैच इंदौर और तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस इस सीरीज का मजा फ्री में उठा सकते हैं.

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टी20 मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं तीसरा और आखिरी मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में होगा.

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा. मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी, जो भी क्रिकेट फैंस फ्री में मैच देखना चाहते हैं, वह यहां पर देख सकते हैं. बता दें कि अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 19 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें राशिद खान को भी शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या में से कौन करेंगे कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर ने बतााय

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, इकराम अलीखिल, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद मलिक, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब, राशिद खान.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital