Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Asia Cup 2023: एशिया कप का आगाज आज…पाकिस्तान की हालत पतली कर सकता है नेपाल का ये स्टार स्पिनर

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा. एकदिवसीय वर्ल्ड कप को देखते हुए इस बार यह टूर्नामेंट 50 ओवर्स वाले फॉर्मेट में खेला जाएगा.

asia cup 2023

बाबर आजम व संदीप लामिछाने

Asia Cup 2023: एश‍िया कप 2023 के 16वें संस्करण का आज (30 अगस्त) से आगाज होने जा रहा है. आज पाकिस्तान और नेपाल की टीमों के बीच मुकाबले से एशिया कप 2023 की शुरूआत होगी. इस मुकाबले में पाकिस्तान का पलड़ा भारी माना जा रहा है. पाकिस्तान की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में नंबर वन टीम है, जबकि नेपाल की टीम नई नवेली है. हालांकि पाकिस्तान को नेपाल की टीम से सतर्क रहना होगा.

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल चुके स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) पाकिस्तानी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में स्पिनर्स के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की हालत पतली हो गई थी. ऐसे में नेपाल का ये स्टार स्पिनर बाबर आजम की टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.

लामिछाने साबित हो सकते हैं खतरनाक

लामिछाने की बात करें तो 2021 के बाद से दुनिया के किसी भी गेंदबाज के नाम इस स्पिनर (88 विकेट) से ज्यादा विकेट नहीं हैं. ऐसे में इस स्पिनर से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा. वहीं बल्लेबाजी में नेपाल की टीम को कप्तान रोहित पौडेल से उम्मीदें होंगी.

ये भी पढ़ें: Asia Cup में रहा है टीम इंडिया का दबदबा, पाकिस्तान के हाथ आई केवल दो बार ट्रॉफी, आंकड़ों में देखें कौन है असली ‘सिकंदर’

इंडिया-पाक मैच के टिकट बिके

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले नेपाल पर बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी. पाकिस्तान की कोशिश होगी कि भारत के साथ मुकाबले से पहले उसके बल्लेबाज लय में हों. पाकिस्तान को भारत के साथ 2 सितंबर को भिड़ना है. इस मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और कुछ घंटों में ही मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं.

6 टीमों की आपस में भिड़ंत

आज से शुरू हो रहे एशिया कप 2023 का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा. एकदिवसीय वर्ल्ड कप को देखते हुए इस बार यह टूर्नामेंट 50 ओवर्स वाले फॉर्मेट में खेला जाएगा. एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और अफगान‍िस्तान की टीमें भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital