खेल

IND vs PAK: ‘हम भारतीय टीम को अपनी आंखों पर बिठाकर रखेंगे’, शाहिद अफरीदी बोले- मोदी साहब इन्हें पाकिस्तान आने दो

Shahid Afridi on PM Modi: बात जब भी भारत और पाकिस्तान की होती है तो हर कोई इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है. दोनों देशों में संबंध हमेशा से ही ऐतिहासिक और राजनैतिक मुद्दों की वजह से तनाव में रहे हैं. मगर इस बार मुद्दा राजनैतिक नहीं बल्कि क्रिकेट से जुड़ा है. दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी सुर्खियों में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते. बीते कुछ महीने एशिया कप 2023 को लेकर तनावपूर्ण रहा है क्योंकि इसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है.

भारत ने पाकिस्तान जाकर यह टूर्नामेंट खेलने से साफ मना कर दिया है. जिसके बाद से अब तक इस मसले पर दोनों मुल्कों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. इस बीच लीजेंड लीग क्रिकेट के दौरान शाहिद अफरीदी ने भारत के पीएम नरेन्‍द्र मोदी से एक अपील की है, और एक बार फिर यह मुद्दा सुर्खियों में है.

शाहिद अफरीदी की पीएम मोदी से अपील

अफरीदी ने अपील करते हुए कहा कि वो दोनों देशों के बीच क्रिकेट होने दें. पाकिस्तानी दिग्गज ने आगे कहा कि इसके कोई शक नहीं है कि बीसीसीआई बहुत मजबूत बोर्ड है, मगर बोर्ड को ज्यादा जिम्मेदार भी होना होगा. लीजेंड लीग के खिताबी मुकाबले में अफरीदी की कप्तानी वाली लायंस ने जायंट्स को 23 गेंद पहले 7 विकेट से हरा दिया. जायंट्स ने 148 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे लायंस ने 16.1 ओवर में हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक शूटिंग विश्व कप के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए भोपाल तैयार

अफरीदी ने आगे कहा, ‘मैं मोदी साहब से अनुरोध करूंगा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट हो.’ अफरीदी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) कमजोर है, तो उन्होंने कहा, मैं कमजोर नहीं कहूंगा, लेकिन कुछ जवाब सामने (बीसीसीआई) से भी आए.

अफरीदी की राय में क्रिकेट कूटनीति का सबसे अच्छा रूप है और दोनों टीमों को एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए. वह अभी भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छी तरह से घुलमिल जाते हैं. भारतीय टीम में अभी भी मेरे दोस्त हैं जब हम मिलते हैं, हम खूब बात करते हैं.

शाहिद अफरीदी बोले- मोदी साहब इन्हें पाकिस्तान आने दो

अफरीदी ने कहा, भारत को पाकिस्तान में खेलने के लिए आना चाहिए. हम भारतीय टीम को अपनी आंखों पर बिठाकर रखेंगे. हम चाहते हैं कि आप पाकिस्तान आएं और हम आपके होस्ट हों. इसके अलावा अफरीदी ने यह भी कहा कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं आना चाहता है तो फिर पाकिस्तान टीम को भारत बुलाए. मैं खुद भी मैच देखे के लिए आऊंगा. इससे दोनों देशों के रिश्ते सुधरेंगे. अफरीदी आगे कहते हैं कि राजनेताओं को भी हमारी तरह एक मेज पर बैठना चाहिए और बातें करनी चाहिए. लेकिन वो लोग नहीं बैठते.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

21 seconds ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago