खेल

Cricket में मैदान में खूब रंग दिखाएंगे ये इलेक्ट्रा Stumps, छ्क्के-चौकों से आउट होने पर चमकेंगे अलग-अलग कलर, जानें खासियतें

Electra Stumps: आज के जमाने में क्रिकेट की काफी चीजें बदल चुकी हैं. खिलाड़ियों के खेलने की तरीके से लेकर नियमों तक. हर चीज में बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में अब क्रिकेट की दुनिया में एक नए तरह के स्टम्प्स की भी एंट्री हो गई है. यह स्टम्पस देखने में काफी आकर्षक हैं और इनकी रंग-बिरंगी लाइटें देखने में काफी अच्छी लगती हैं. बात सिर्फ इन स्पम्प्स की लाइटों की नहीं है. बात तो यह ही कि गेंदबाज के बॉल पर छक्का पड़े या चौका…यहां तक की नॉ बॉल या आउट होने तक. हर मामले में इसमें अलग-अलग रंग दिखाई देंगे.

फिलहाल इन स्टंप्स का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग ‘बिग बैश लीग’ किया जा रहा है. इन स्टम्प्स को इलेक्ट्रा स्टम्पस नाम दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ और माइकल वॉन ने इन स्टम्प्स के बारे में विस्तार से बताया.

इन स्टम्प्स के बारे में बात करते हुए माइकल वॉन ने बताया है कि यह स्टम्प्स वुमंस बिग बैश में इस्तेमाल किए जा चुके हैं.  बिग बैश लीग की शुरुआत से पहले मार्क वॉ और माइकल वॉन ने कहा कि पहली बार इन स्टम्प्स का इस्तेमाल किसी पुरुष लीग में होने जा रहा है. इसके बाद दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने इसकी खासियतों के बारे में बताया.

आउट होने पर जलेगी ये लाइट

दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने बातचीत करते हुए बताया कि अगर कोई खिलाड़ी किसी भी तरह से आउट होता है तो इन स्टम्प्स में लाल लाइट चमकेगी. इसके अलावा आग जैसे लपटें दिखेंगी.

चौका होने पर जलेगा ये रंग

जब कोई खिलाड़ी चौका मारेगा और बॉल बाउंड्री लाइन को टच करेगी तो इसमें अलग-अलग लाइटें जल्दी-जल्दी शिफ्ट होती हुई नजर आएंगीं.

सिक्स लगने पर जलेगा ये रंग

जब कोई खिलाड़ी सिक्स मारेगा और बॉल बाउंड्री लाइन के बाहर गिरेगी तो इन स्टम्प्स में अलग-अलग कलर स्क्रॉल होते नजर आएंगे.

नो बॉल पर सफेल और लाल रंग 

अंपायर के नो बॉल के इशारे पर इन स्टम्प्स लाल और सफेद रंग की लाइट स्क्रॉल होती दिखाई देगी.

ओवर्स चेंज होने पर क्या होगा

एक ओवर के खत्म होने और दूसरे ओवर के शुरू होने के बीच में स्टम्प्स पर पर्पल और नीले रंग की लाइट चलती रहेगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

35 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

56 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago