इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
By Shubhra Rai
उत्तर प्रदेश में श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन होगा.
Ayodhya International Airport : उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले वहां आज ट्रायल रन शुरू हुआ. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर A320 विमान ने उड़ान भरी. अयोध्या के DM नीतीश कुमार ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी.
DM नीतीश कुमार ने शुक्रवार 22 दिसंबर को कहा, “आज A320 का ट्रायल हुआ है, यह काफी सफल रहा है. अब हम लोग 30 तारीख की तैयारी कर रहे हैं. यहां तब कई विमान लैंडिंग और टेक ऑफ करेंगे.” उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के संचालन को लेकर कई अधिकारियों के साथ बैठक हुई है. आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट लैंड होगी, एयर फोर्स के विमान से रनवे टेस्टिंग होगी.
अधिकारियों ने बताया कि आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ अयोध्या धाम को बड़ी सौगात भी देंगे. उसी दिन दिल्ली से पहला विमान 30 दिसंबर को इस हवाई अड्डे पर उतरेगा. अंत में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा.
यह भी पढ़िए: अयोध्या की सड़कों पर तमिल और तेलुगू भाषा में भी लगेंगी निर्देश पट्टिकाएं, अंदर बैन हो सकते हैं ई-रिक्शा
राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख 22 जनवरी का जिक्र करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, “भारतीयों के लिए 22 जनवरी का दिन उतना ही महत्वपूर्ण है जितना 15 अगस्त 1947 था, जितना कारगिल को वापस प्राप्त करना था, जितना 1971 में एक लाख सैनिकों की नज़रबंदी महत्वपूर्ण थी, यह उतना ही महत्वपूर्ण है.”
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…