दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
By Shubhra Rai
Ben Stokes-R Ashwin
England vs Australia, 1st Test: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने खुलासा किया कि डेविड वार्नर के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड उनके प्लेइंग-11 में एंट्री का सबसे बड़ा कारण है. इतना ही नहीं इस दौरान बेन स्टोक्स ने आर.अश्विन का जिक्र भी किया और कहा जिस तरह का रिकॉर्ड मेरे खिलाफ अश्विन का है, ठीक वैसे ही ब्रॉर्ड का रिकॉर्ड वॉर्नर के खिलाप है. 2019 के अभियान के दौरान वार्नर पर ब्रॉड का रिकॉर्ड शानदार रहा. क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज को 10 पारियों में सात बार आउट किया, जिसके परिणामस्वरूप श्रृंखला के लिए औसत 10 से कम रहा.
इंग्लिश कप्तान को याद आए अश्विन
बेन स्टोक्स ने बताया कि अश्विन का रिकॉर्ड उनके खिलाफ कमाल है और वो काफी सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. एक ओर इंग्लिश कप्तान अपनी टीम में अश्विन के आंकड़े देखकर गेंदबाज को मौका दे रहे हैं. वहीं नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज को उनकी ही टीम बेंच पर बिठा रही है.
ये भी पढ़ें: The Ashes 2023, ENG VS AUS: पैट कमिंस vs बेन स्टोक्स, कौन मारेगा बाजी? देखिए पूरा शेड्यूल
वॉर्नर vs स्टुअर्ट ब्रॉड
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने वार्नर की तैयारियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, मुझे यकीन है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में इसके बारे में बहुत कुछ सोचा है. डेवी के पास अपनी सभी योजनाएं होंगी. मुझे यकीन है कि आपने 2019 में जो देखा उससे कहीं अधिक आक्रामक डेवी को देखेंगे और वह वहां से बाहर निकलने और उस पर एक और मौका पाने के लिए खुजली कर रहे हैं.
एशेज 2023 शेड्यूल
-पहला टेस्ट – 16 जून – 20 जून (3:30 अपराह्न IST शुरू)
-दूसरा टेस्ट – 28 जून – 2 जुलाई (3:30 अपराह्न IST शुरू)
-तीसरा टेस्ट – 6 जुलाई – 10 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू)
-चौथा टेस्ट – 19 जुलाई – 23 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू)
-पांचवां टेस्ट – 27 जुलाई – 31 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू)
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…