खेल

CSK vs RR, IPL 2023: धोनी vs सैमसन, चेपॉक में चेन्नई का रिकॉर्ड शानदार, फॉर्म में राजस्थान; जानें मैच प्रीव्यू और ड्रीम-11

CSK vs RR, 17th Match: एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पिछले साल के फाइनलिस्ट राजस्थान रॉयल (आरआर) से भिड़ेगी. सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने नए आईपीएल सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. आरआर के बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं, खासकर जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन.

राजस्थान ने इस सीजन के तीनों मैचों में 190 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. ऐसे में चेन्नई के लिए इस मैच में जीतना आसान नहीं होने वाला है. वहीं, गेंदबाजी की बात करे तो इस टीम के पास ट्रेंट बोल्ट है जो इन दिनों बेहद खतरनाक फॉर्म में हैं. बोल्ट ने इस सीजन में अब तक नई गेंद से दो डबल विकेट मेडेन ओवर फेंके हैं.

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो नए सीजन की निराशाजनक शुरुआत के बाद उन्होंने वापसी की है. CSK गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) से 5 विकेट से हार गया, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पांच बार के IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) पर जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी की.

ये भी पढ़ें: कब खत्म होगा ये ‘सूर्यग्रहण’…? 6 पारियों में 4 गोल्डन डक… 26 दिन में Suryakumar Yadav की चमक पड़ी फीकी

धोनी vs सैमसन

एमएस धोनी और संजू सैमसन आईपीएल 2023 में सबसे शानदार और कूल कैप्टन में से हैं. दोनों को नेतृत्व करने के दौरान शांत रहना पसंद है. सैमसन को कप्तान के रूप में एक लंबा रास्ता तय करना है. खास बात ये है कि उनमें धोनी के समान ही नेतृत्व शैली दिखाई देती है. आज रात इन दोनों को एक दूसरे के साथ देखना दिलचस्‍प होगा.

पिच रिपोर्ट

चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है।.लेकिन पिछले मैच में यहां सीएसके ने 217 रन बनाकर 12 रन से मैच जीता था. ऐसे में राजस्थान के खिलाफ भी हाई स्कोरिंग पिच देखने को मिल सकती है.

पॉसिबल प्लेइंग-11

RR: संजू सैमसन (C & WK), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, युजवेंद्र चहल, केएम आसिफ और ट्रेंट बोल्ट.

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पड्डीकल, कुलदीप सेन, केसी करियप्पा, नवदीप सेनी और संदीप शर्मा.

CSK:महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडु, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे.

इम्पैक्ट प्लेयर: सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर और आकाश सिंह.

ड्रीम-11 बनाने के लिए सुझाव

बल्लेबाज- संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल (VC), जॉस बटलर, ऋतुराज गायकवाड़,अजिंक्य रहाणे

विकेटकीपर- महेंद्र सिंह धोनी (C)

ऑल राउंडर- मोईन अली, जेसन होल्डर

गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, रवींद्र जडेजा

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

5 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

23 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

23 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

35 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

51 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

1 hour ago