Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Danushka Gunathilaka: यौन शोषण केस में दनुष्का गुणाथिलका को मिली बेल, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

दनुष्का गुणाथिलका

श्रीलंका के खिलाड़ी दनुष्का गुणाथिलका को यौन शोषण के मामलें में जमानत मिल गई है. उन पर टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था.

ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में समपन्न हुए टी20 विश्व कप में श्रीलंकाई खिलाड़ी दनुष्का गुणाथिलका पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था. आज इस मामले में उन्हे 1 करोड़ 20 लाख रुपये की मुचलके पर डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है.

यह था पूरा मामला

एशिया कप में शानदार जीत के बाद श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप खेलने पहुंची थी. लेकिन टीम लीग राउंड में खराब प्रदर्शन से ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. इस दौरान श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलका पर यौन शोषण का मामला सामने आया.

दरअसल गुणाथिलका पर  एक 29 साल की महिला ने बिना सहमती के चार बार यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था. इस मामले पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6 नवंबर को गुणाथिलका को गिरफ्तार कर लिया था. 7 नवंबर को स्थानीय अदालत में जमानत देने से मना कर दिया था. इसके बाद  एनएसडब्ल्यू सुप्रीम कोर्ट में गुणाथिलका की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी.  कोर्ट ने इस केस पर सुनवाई करने के लिए  8 दिसंबर की तारीख तय की थी.

करियर हो सकता है खत्म

सूत्रो के मुताबिक टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलका  डेटिंग एप पर एक महिला से दोस्ती से हुई थी. जान-पहचान के बाद दोनों की मुलाकात हुई. 29 वर्षीय महिला का कहना है कि इन मुलाकातों के दौरान दनुष्का ने उनके साथ जबरजस्ती की. उसके मना करने के बावजूद क्रिकेटर ने उनके साथ संबध बनाया. इस मामले पर महिला ने पुलिस से शिकायत की और दनुष्का को गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि उन्हे आज कोर्ट ने जमानत दे दी.

इस मामले पर दनुष्का के वकील ने  उनकी रिहाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपील की है. उनके वकील ने कोर्ट में दलील पेश करत हुए कहा है कि श्रीलंकाई क्रिकेट संघ और श्रीलंकाई सरकार से  दनुष्का गुणाथिलका को समर्थन मिल रहा है. बताया जा रहा है कि, अगर क्रिकेटर ने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया तो उनका क्रिकेट करियर खत्म हो सकता है.

ये भी पढ़े: 

Alex Hales: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिरा इंग्लैंड का ये क्रिकेटर, जानें CDC ने क्यों लगाई फटकार

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital