खेल

यूथ आइकॉन MLA डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनी नगर बन रहा स्पोर्ट्स हब, ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Sarojini Nagar Lucknow: सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के चौथे चरण में खेले जा रहे ‘इंटर स्कूल ब्वॉयज वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ का ग्रैंड फिनाले बुधवार को वृंदावन योजना स्थित एस.के.डी एकेडमी में खेला गया। अद्भुत जोश और अपरिमित उमंग से भरे इंटर स्कूल ब्वॉयज वॉलीबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला पीबीएसएन इंटर कॉलेज और एस.के.डी एकेडमी के बीच हुआ, 3 चरण के इस मैच में पहले चरण में एस.के.डी एकेडमी ने 25 एवं पीबीएसएन इंटर कॉलेज ने 12 पॉइंट, दूसरे चरण में एस.के.डी एकेडमी ने 25 एवं पीबीएसएन इंटर कॉलेज ने 13 पॉइंट, तीसरे चरण में एस.के.डी एकेडमी ने 25 एवं पीबीएसएन इंटर कॉलेज ने 20 पॉइंट बटोरे, तीनों चरण में एस.के.डी एकेडमी ने बढ़त बनाकर फाइनल का ख़िताब अपने नाम कर लिया।

मैच के उपरांत विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने विजेता टीम एस.के.डी एकेडमी को 25 हजार और उपविजेता टीम पीबीएसएन इंटर कॉलेज को 11 हजार रुपये की इनामी राशि के साथ प्रशस्ति पत्र, वॉलीबॉल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को भी डॉ राजेश्वर सिंह ने 21000 रुपये देकर सम्मनित किया। बता दें कि इंटर कॉलेज बॉयज वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ में कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया है था जिसमें 336 से अधिक खिलाडियों नें अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस रोमांचक मैच के दौरान विधायक डॉ राजेश्वर सिंह समेत सभी दर्शकों नें ताली बजाकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जो खिलाडियों में अद्भुत जोश और उत्साह भर दे रहा था। दर्शक दीर्घा में भारी संख्या में उपस्थित दोनों टीमों के समर्थकों नें खिलाडियों का हौसला बढाया।

सरोजनीनगर में विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने, उन्हें मेंटली और फिजिकली फिट बनाने के लिए हर बेहतर संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए दिसंबर 2022 से ‘सरोजनीनगर स्पोर्टस लीग’ की शुरुआत की गई थी तब से अब तक यह लीग निरंतर जारी है। अवगत हो कि इंटर स्कूल ब्वॉयज वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ से पूर्व इस लीग के अंतर्गत प्रथम चरण में अंडर-19 गर्ल्स बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसमें 16 स्कूल की टीमें के साथ 200 खिलाडियों ने हिस्सा लिया, दूसरे चरण में 200 टीमों के साथ प्रदेश के सबसे बड़े क्रिकेट चैंपियनशिप खेला गया जिसमें इंटर स्कूल की 48 टीमें तथा इंटर क्लब की 152 टीमों के 3500 से अधिक युवा खिलाडियों नें अपना उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया, यह टूर्नामें 48 दिनों तक चला,तीसरे चरण में फूटबाल लीग का आयोजन किया गया जिसमें 1000 से अधिक बच्चों के साथ इंटर स्कूल की 20 टीमें तथा इंटर क्लब की 48 टीमों के साथ कुल 68 टीमों नें प्रतिभाग किया। बता दें कि सरोजनीनगर के ग्रामीण और शहरी युवा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए विधायक द्वारा 120 से अधिक यूथ क्लब का गठन भी किया गया जिनको वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, और क्रिकेट किट भी प्रदान की गईं।

वॉलीबॉल चैंपियनशिप फ़ाइनल के उपरांत खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अपने संबोधन में डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे देश में 55 प्रतिशत आबादी 25 साल से कम है, हमारा देश युवाओं का देश है तथा आने वाले 30 से 40 सालों में देश की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि स्पोर्ट्समैन देश का सर्वोत्तम नागरिक होता है उसके अंदर अनुशासन और समर्पण की भावना होती है वह आम नागरिकों से ज्यादा स्वस्थ होता है। इसलिए हमारा प्रयास है कि हम खेल में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाएं।

डॉ राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि हमारे देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार भी युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। ओलंपिक में मेडल लेकर आए खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी दी और उनको 42 करोड रुपए प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया। मोदी जी लगातार खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसी स्कीमें चला कर खेल और खिलाड़ियों को प्रमोट कर रहे हैं, देश के एजुकेशन का बजट भी सवा लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। आपके पास यह सर्वोत्तम अवसर है और यही टाइम है आगे बढ़ने का, कुछ कर दिखाने का, सरोजनीनगर का मान बढ़ाने का।

वहीं सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा अगले सप्ताह से ‘गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ कराने की घोषणा की गई। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह का कहना है कि युवाओं के मेन्टल, फिजिकल, और आर्थिक विकास के लिए वह लगातार विधानसभा में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कराते रहेंगे और सरोजनीनगर को स्पोर्ट्स हब और सर्वोत्तम विधानसभा बनाने के संकल्प को पूरा करने की ओर आगे बढ़ते रहेंगे।

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

4 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

25 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

39 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago