Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने किया पदमजीत सहरावत के काव्य संग्रह ‘उड़ान’ का विमोचन

कपिल देव मंगलवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में क्रिकेट कमेंटेटर और कवि पदमजीत सहरावत के काव्य संग्रह ‘उड़ान’ का विमोचन करने पहुंचे.

Kapil Dev attends Padamjeet Sehrawat's book launch
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने पैशन को प्रोफेशन बना लेता है तो वहां संघर्ष का सवाल खत्म हो जाता है, क्योंकि पैशन में स्ट्रगल नहीं, अपनी इच्छा और खुशी होती है. उन्होंने कहा कि दूसरों को इंप्रेस करने की बजाय पहले खुद को पहचानना जरूरी है, तभी कामयाबी आपके पास आएगी. कपिल देव मंगलवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में क्रिकेट कमेंटेटर और कवि पदमजीत सहरावत के काव्य संग्रह ‘उड़ान’ का विमोचन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

क्रिकेटर से बड़ा चोर कोई नहीं होता

पुस्तक में सहरावत की कुछ प्रेरणादायक कविताओं को संग्रहित किया गया है. कपिल देव ने चुटकी लेते हुए कहा कि एक क्रिकेटर से बड़ा चोर कोई नहीं होता, वह रन चुराता है. लेकिन उसकी चोरी भी सकारात्मक है और जीवन के प्रति ऐसा ही सकारात्मक दृष्टिकोण पदमजीत सहरावत की कविताओं में देखने को मिलता है. उन्होंने ‘उड़ान’ के माध्यम से जीवन जीने के नए, सुगम और प्रेरणादायक रास्ते दर्शाने का प्रयास किया है.

पदमजीत सहरावत ने क्या कहा?

अपने काव्य संग्रह की चर्चा करते हुए पदमजीत सहरावत ने कहा कि उन्होंने अपनी कविताओं के जरिये पाठकों को जीवन की विभिन्न परिस्थितियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देने का प्रयास किया है. पदमजीत सहरावत कवि और क्रिकेट कमेंटेटर के अलावा गायक, संगीतकार और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं. उन्होंने कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स, जैसे रणजी ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में भाग लिया है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल चैनलों के लिए कमेंट्री भी की है. संगीत और मोटिवेशन का अद्भुत संगम उनके व्यक्तित्व की खासियत है. उनकी गायन शैली और प्रेरणादायक विचार लोगों को जीवन के कठिन समय में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं.

ये भी पढ़ें- रोहित के चैंपियंस ट्रॉफी समारोह के लिए पाकिस्तान नहीं जाने की रिपोर्ट, PCB अधिकारी नाराज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital