Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

GT vs MI, IPL 2023: गुजरात ने घर में मचाया कोहराम, मुंबई के सामने 208 रन का लक्ष्य

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीता है.

Gujarat Titans

Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/Twitter

GT vs MI, IPL 2023: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस का सामना मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस से हो रहा है. टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी चुनी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. दिलचस्प बात यह है कि गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही थी और 15 ओवर तक मुंबई पूरी तरह हावी थी लेकिन अंतिम पांच ओवरों में गुजरात ने कमबैक किया और एक 208 रनों का बड़ा टोटल सेट किया.

बता दें, अंक तालिका में वर्तमान में चौथे स्थान पर, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली जीटी ने छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक दर्ज किए हैं. वहीं, एमआई छह मैचों में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है, जिसमें तीन जीत और तीन हार शामिल हैं. इस मैच को जीतना दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण होगी, और उनका लक्ष्य प्लेऑफ़ के लिए अपनी चुनौती को मजबूत करना होगा.

-20 ओवर के बाद GT का स्कोर: 207-6

-15 ओवर के बाद GT का स्कोर: 130-4

-10 ओवर के बाद GT का स्कोर: 84-2

-5 ओवर के बाद GT का स्कोर: 33-1

-मुंबई और गुजरात का मैच शुरू हो गया है. गुजरात की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए हैं शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा. लेकिन जल्द ही टीम को पहला झटका लगा. ऋद्धिमान साहा महज 4 रन पर पवेलियन लौट गए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

GT: हार्दिक पांड्या (C),​​​​​​​ रिद्धिमान साहा (WK), शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : ​​​​​​​रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, संदीप वारियर.

MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, रिले मेरेडिथ, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : ​​​​​​​जोश लिटिल, दासुन शनाका, आर साई किशोर, केएस भरत, शिवम मावी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest