खेल

IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, ICC ने लगाया जुर्माना

India vs New Zealand Slow Over-Rate: टीम इंडिया पर बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में स्लो ओवर रेट के कारण मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. मेजबान टीम ने कीवियों को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है. मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ के आईसीसी एलीट पैनल ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को अपने लक्ष्य से तीन ओवर कम करार दिया. भारत के कप्तान रोहित ने इन आरोपों को मानते हुए जुर्माना स्वीकार कर लिया है.

टीम इंडिया पर लगा 60 प्रतिशत जुर्माना

आईसीसी के अनुसार हर ओवर के लिए मैच फीस के 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाता है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अम्पायर अनिल चौधरी और नितिन मेनन, तीसरे अम्पायर के एन अनन्तपद्मनाभन और चौथे अम्पायर जयरामन मदनगोपाल ने ये आरोप लगाए हैं.

टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने एक बड़ा टोटल मेहमान टीम के सामने रखा. शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ाई जरूर लेकिन माइकल ब्रेसवेल ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. उनका पूरा साथ मिचेल सेंटनर (57 रन) ने दिया.

ये भी पढ़ें: INDW vs SAW: ट्राई सीरीज में भारत का धमाकेदार आगाज, डेब्‍यूटेंट अमनजोत ने बिखेरा जलवा, साउथ अफ्रीका को 27 रन से हराया

इन दोनों कीवी खिलाड़ियों ने मैच लगभग पलट दिया था मगर मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में दो विकेट झटककर मैच में भारत की वापसी कराई. इस ब्रेकथ्रू के दम पर टीम इंडिया ने ये मैच 12 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. बता दें पूरी कीवी टीम 337 रनों पर सिमट गई. बता दें तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago