खेल

Team India: केएल राहुल का बाहर होना तय! इन प्लेयर्स को मौके का इंतजार

KL Rahul Team India: नए साल की शुरुआत टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलावों के साथ होगी. इस कड़ी में सबसे पहला नाम उप-कप्तान केएल राहुल का हो सकता है. दरअसल, ये बल्लेबाज काफी समय से खराब फॉर्म में है और टीम इंडिया के लिए ये सबसे बड़ी है. बताया जा रहा है कि टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन केएल राहुल की रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. हालांकि उन्हें जनवरी से शुरू होने वाली श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए आधिकारिक तौर पर आराम दिया जाएगा, लेकिन विचार दूसरों को आजमाने का है. फॉर्म में चल रहे दो कीपर-बल्लेबाज संजू और ईशान की वापसी होगी.

केएल राहुल का बाहर होना तय!

करीब एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन केएल राहुल अपनी फॉर्म तलाशने में सफल नहीं हुए. वनडे और टेस्ट क्रिकेट को एक पल के लिए अनदेखा कर दे तो भी टी-20 के लिए वो फिलहाल फिट नहीं बैठते.  हाल ही में टी-20 मैचों में या तो वो सस्ते में पवेलियन लौट जाते. या फिर उनकी स्लो बल्लेबाजी टीम इंडिया पर प्रेशर डाल देती है. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब केएल राहुल की टेस्ट और टी20 टीम से छुट्टी होती दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 200 के जोश में David Warner ने खोए होश, ‘रिस्की सेलिब्रेशन’ के कारण कर बैठे खुद को चोटिल

इन प्लेयर्स को मौके का इंतजार 

शुभमन गिल, संजू सैमसन और ईशान किशन. ये तीनों बल्लेबाज टीम इंडिया की टी-20 टीम में जगह मिलने का इंतजार कर रहे हैं. शुभमन गिल का नाम इस लिस्ट में इसलिए है क्योंकि बतौर सलामी बल्लेबाजी वो राहुल का अच्छा विकल्प हो सकते हैं. वहीं अगर संजू सैमसन और ईशान किशन हर पहलू पर केएल राहुल का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं.

केएल राहुल का ‘फ्लॉप-शो’

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का ‘फ्लॉप-शो’ लगातार जारी है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की कमान संभाली, लेकिन बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-0 से जीता लेकिन राहुल का बल्ला नहीं चला. सोशल मीडिया पर फैंस बार-बार उन्हें मिल रहे मौके पर कई बार सवाल उठा चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

4 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

20 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

32 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

45 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

46 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

50 minutes ago