Bharat Express DD Free Dish

India vs Australia 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया के सामने पस्त हुआ भारत का टॉप आर्डर, गिल और रोहित ने किया निराश, कोहली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

India vs Australia 1st ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, जिसमें 11.5 ओवरों के खेल तक बारिश ने दो बार दखल दिया है. फिलहाल टीम इंडिया 3 विकेट खोकर 37 रन ही बना सकी है.

India vs Australia 1st ODI

India vs Australia 1st ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, जिसमें 11.5 ओवरों के खेल तक बारिश ने दो बार दखल दिया है. फिलहाल टीम इंडिया 3 विकेट खोकर 37 रन ही बना सकी है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

India vs Australia 1st ODI

रोहित ने 500वें मैच में सिर्फ 8 रन बनाये

भारत की ओर से रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे. यह रोहित का 500वां इंटरनेशनल मैच है. फैंस को उम्मीद थी कि 223 दिनों के बाद भारत की ओर से खेलने वाले रोहित इस मैच में उनका जमकर मनोरंजन करेंगे, लेकिन ऐसा न हो सका.

virat kohli

3.4 ओवरों में भारत को रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा. रोहित 14 गेंदों में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में सिर्फ 1 ही चौका शामिल रहा.

कोहली ‘0’ रन पर आउट

इसके बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे. कोहली भी आखिरी बार रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे. फैंस को रन मशीन से चौके और छक्कों की आस थी, लेकिन 8वीं गेंद पर कोहली, कूपर कोनोली को अपना कैच थमा बैठे. यह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सका.

ये भी पढ़ें- इंडिया-US ट्रेड डील पर सस्पेंस: पीयूष गोयल बोले- … तो नहीं होगा समझौता; साफ किया भारत का ‘नो कॉम्प्रोमाइज’ स्टैंड

भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाये

भारतीय टीम 6.1 ओवर में 21 के स्कोर तक रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी. ठीक दो ओवरों के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए. गिल ने इस पारी में 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौकों के साथ 10 रन बनाए.

rohit

8.5 ओवरों के बाद बारिश ने मैच में दखल दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही मुकाबला फिर से शुरू हो गया. इसके बाद 18 बॉल फेंकी गईं, जिसके बाद एक बार फिर बारिश ने मैच को रोक दिया.

विपक्षी टीम की ओर से मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read