भारतीय खेल जगत के इतिहास में 3 अक्टूबर 2026 की शाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है. कोलकाता के ऐतिहासिक सॉल्ट लेक स्टेडियम (विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन) में भारतीय फुटबॉल टीम और 5 बार की विश्व विजेता ब्राजील के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. इस ऐतिहासिक मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 64 हजार से अधिक दर्शकों के साथ-साथ देश की नामचीन राजनीतिक, सामाजिक और सिनेमाई हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है.
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय विशेष रूप से कोलकाता पहुंचे हैं. उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित कई वीवीआईपी मेहमान मौजूद रहे.
“बंगाल के बिना फुटबॉल अधूरा” — CMD उपेन्द्र राय
मैच के दौरान सॉल्ट लेक स्टेडियम में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएमडी उपेन्द्र राय ने इस ऐतिहासिक आयोजन, स्पॉन्सर्स के सहयोग और फुटबॉल में बंगाल की अहमियत पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा:
“इंडियन फुटबॉल फेडरेशन की टीम और जो हमारे स्पॉन्सर्स हैं, उन्होंने हौसला दिया. बंगाल सरकार ने पूरा सहयोग और हौसला दिया, जिसके कारण ही यह ऐतिहासिक मुकाबला संभव हो पाया है. कोई भी बड़ा काम टीम भावना के बिना संभव नहीं होता. यह जरूर है कि जितने भी स्पॉन्सर्स हैं वे सब मेरे आत्मीय मित्र हैं और सभी का इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा है.”
सीएमडी उपेन्द्र राय ने आगे कहा:
“सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के लिए यह फ्रेंडली मैच एक नया और सकारात्मक संदेश लेकर आया है. फीफा की वर्ल्ड क्लास टीम के साथ आज भारतीय टीम खेल रही है और देश इसका साक्षी बन रहा है. इस मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर हो रहा है, वहीं हमारा ‘भारत एक्सप्रेस’ चैनल भी इसके खास लम्हों और पलों को दर्शकों तक पहुंचा रहा है. पूरे भारत में बंगाल फुटबॉल का सबसे बड़ा गढ़ है. जब भी फुटबॉल की बात होगी, तो बंगाल के बिना तो फुटबॉल की कल्पना ही नहीं की जा सकती. यही वजह है कि इस ऐतिहासिक फ्रेंडली मैच के लिए कोलकाता शहर को चुना गया.”
उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों और भारत एक्सप्रेस परिवार को भी बधाई दी.
शाहनवाज हुसैन बोले- “उपेन्द्र राय जी का शुक्रिया, जिनकी वजह से बने इस मैच के गवाह”
स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी इस मुकाबले को भारत के लिए ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा:
“आज कोलकाता की धरती पर सचमुच इतिहास रचा जा रहा है. ब्राजील और भारत का मुकाबला अपने आप में बहुत बड़ा मैच है. हम सब इसे देखने के लिए कोलकाता आए हैं और इसके लिए उपेन्द्र राय जी का विशेष शुक्रिया कि उन्होंने हमें साथ चलने और इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का अवसर दिया.”
सीएमडी उपेन्द्र राय ने की खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई
सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल का मुकाबला
मैदान पर भारतीय टीम दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल सितारों से सजी ब्राजील की टीम का डटकर मुकाबला कर रही है. ब्राजील के स्टार खिलाड़ी मैदान पर अपनी कलाबाजी दिखा रहे हैं, वहीं भारतीय खिलाड़ी भी पूरे जज्बे के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल पेश कर रहे हैं. पूरा स्टेडियम तिरंगे और भारतीय टीम के नारों से गूंज रहा है.
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य गाला डिनर का आयोजन किया गया था, जिसमें सीएमडी उपेन्द्र राय सपरिवार शामिल हुए थे और उन्होंने भारतीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया था.
गाला डिनर और कोलकाता में तैयारियों की झलकियां:
मैच से पहले सीएमडी उपेन्द्र राय की राय:
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


