होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Hockey India (@TheHockeyIndia)/Twitter
India vs England Hockey World Cup 2023: भारत रविवार, 15 जनवरी को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा. हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) की अगुवाई वाली मेजबान टीम ने शुक्रवार को स्पेन पर 2-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. टीम के उपकप्तान अमित रोहिदास और मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने टीम के लिए गोल किए. भारतीय फैंस को उम्मीद है की भारत आगे भी ये प्रदर्शन जारी रखे. वहीं बात अगर इंग्लैंड की करे तो ये टीम बहुत खतरनाक फॉर्म में है. इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स को 5-0 से हराया था. दोनों ही टीमें ग्रुप स्टेज में 3-3 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं. बेहतर गोल डिफरेंस के चलते इंग्लैंड पहले और भारत दूसरे नंबर पर हैं.
जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि 7 मुकाबले इंग्लैंड के हिस्से आए हैं. दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: K. D. Jadhav Google Doodle: जानिए कौन थे केडी जाधव? जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर किया याद
यहां देखें IND और ENG की टीमें…
IND: हरमनप्रीत सिंह (C), अभिषेक, सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, कृष्ण पाठक, नीलम संजीप एक्स, पीआर श्रीजेश, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास (VC), विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह
ENG: डेविड एम्स (C), जेम्स एल्बेरी, लियाम अंसेल, निक बंडुरक, विल कैलनन, डेविड कोंडोन, डेविड गुडफील्ड, हैरी मार्टिन, जेम्स मजारेलो, निक पार्क, ओली पायने, फिल रोपर, स्कॉट रशमेरे, लियाम सैनफोर्ड, टॉम सॉर्स्बी। ज़ैच वालेस, जैक वालर और सैम वार्ड
अब तक कैसा रहा टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज शुक्रवार को भुवनेश्वर और राउरकेला में हो गया. भारतीय हॉकी टीम ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में स्पेन पर 2-0 से जीत शानदार जीत दर्ज की. अमित रोहिदास (13वें मिनट) ने पहले क्वार्टर में भारत के लिए गोल किया, जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट) ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा. इस जीत से भारत पूल डी तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पहुंच गया है, जिसने वेल्स को दूसरे पूल मैच में 5-0 से हराया था.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…